{"_id":"60e3f23e8ebc3ec25319cc07","slug":"chandigarh1625551422","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो से सब्जी खरीदने जा रहे दादी-पोते की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ऑटो से सब्जी खरीदने जा रहे दादी-पोते की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- धनास लेक पास हुआ हादसा, ऑटो और टिप्पर की टक्कर में चार अन्य लोग भी घायल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। धनास लेक के पास मंगलवार सुबह एक ऑटो और टिप्पर में टक्कर हो गई। ऑटो में बैठकर सेक्टर 26 मंडी में सब्जी खरीदने जा रहे दादी और पोते की
सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टिप्पर चालक मौके से भाग निकला।
पुलिस ने दोनोंं शवों को सेक्टर 16 की मोर्चरी में रखवा दिया है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
पुलिस के अनुसार धनास निवासी भगवती (70) सब्जी बेचने का काम करती है। भगवती ऑटो से सुबह अपने पोते चंचल (14) के साथ सेक्टर 26 मंडी में सब्जी खरीदने जा रही थी। धनास लेक के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। सुबह टहलने निकले लोगों ने तत्काल घटना को सूचना पुलिस दी। पुलिस ने दादी-पोता सहित चार अन्य लोगों को सेक्टर 16 अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दादी और पोता को मृत घोषित कर दिया। वहीं चार
अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज शुरू कर दिया है। सेक्टर 11 थाना पुलिस टिप्पर चालक की खोजबीन में लगी है। वहीं दोनों शव का कोरोना टेस्ट के बाद
पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।