फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बरोदा उपचुनाव ----   मतदान, मतगणना के दिन हल्के, साथ लगते तीन किलोमीटर में ड्राई डे

बरोदा उपचुनाव ----   मतदान, मतगणना के दिन हल्के, साथ लगते तीन किलोमीटर में ड्राई डे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंडीगढ़।  हरियाणा में बरोदा विधानसभा उपचुनाव के 3 नवंबर को होने वाले मतदान व 10 नवंबर को मतगणना के दिन पूरे विधानसभा क्षेत्र व साथ लगते 3 किलोमीटर इलाके में ‘ड्राइ डे’ रहेगा। शराब ठेके या शराब परोसने वाले प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे।  हरियाणा शराब लाइसेंस नियम, 1970 के नियम 37 (10) के प्रावधानों के अनुपालना और आबकारी नीति 2020-21 के खंड 2.13.1 के अनुसार 1 नवंबर 2020 को शाम 6 बजे से लेकर 3 नवंबर 2020 को मतदान की समाप्ति शाम छह बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। मतगणना वाले दिन 10 नवंबर 2020 को भी मतगणना समाप्त होने तक यह आदेश लागू रहेंगे।
विज्ञापन
बिना लाइसेंस के परिसर में शराब रखने और भंडारण के संबंध में आबकारी कानूनों में निर्धारित प्रतिबंधों को सख्ती से लागू किया जाएगा। व्यक्तियों द्वारा शराब का भंडारण न किया जा सके, इसलिए पूरी निगरानी बरती जा रही है। निर्वाचन विभाग शराब व धनबल के प्रयोग पर पैनी निगाह रखे हुए है। पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल का कहना है कि उपचुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा। धनबल या शराब से मतदाताओं को प्रभावित नहीं होने देंगे। क्षेत्र में पूरी निगरानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed