फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   cabinet minister prakash javdekar big statement on pakistan and uri terror attack

‘पाकिस्तान युद्ध लड़ नहीं सकता, इसलिए ऐसी हरकतें कर रहा है’

Fri, 23 Sep 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 23 Sep 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
cabinet minister prakash javdekar big statement on pakistan and uri terror attack
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : फाइल फोटो
मोदी सरकार में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उरी आतंकी हमले और पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। मोहाली स्थित सेक्टर-81 स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च में शुक्रवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान जानता है कि वह भारत के साथ युद्ध नहीं लड़ सकता। वह सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए ऐसी हरकतें कर रहा है। हमारी सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखे हुए है।
विज्ञापन


जावड़ेकर ने कहा की जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में हुए आतंकी हमले का जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री ने खुद कमान संभाल रखी है। रक्षा मंत्री और गृह मंत्री अपने अपने स्तर पर काम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही नतीजे सामने आ जाएंगे, इस पर ज्यादा बात करना ठीक नहीं। क्योंकि आतंकवाद पर बोल कर नहीं कर के दिखाएंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि कश्मीर देश का अभिन्न अंग है। वहां के लोगों की भी अपनी इच्छाएं हैं। जिनका हमेशा सम्मान किया जाएगा।

पंजाब चुनाव में पार्टी का काम बोलेगा

cabinet minister prakash javdekar big statement on pakistan and uri terror attack
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : फाइल फोटो
जब पत्रकारों ने नवजोत सिंह सिद्धू के पार्टी छोड़ने और पंजाब विधानसभा चुनाव के संबंध में प्रश्न किया तो उन्होंने जवाब दिया कि मुझे यकीन है कि पंजाब में अकाली दल और भाजपा की ओर से किया गया काम बोलेगा। उन्होंने कहा कि आज मैं किसी और काम से आया हूं, इसलिए चुनाव पर चर्चा नहीं करूंगा। आगामी समय में जब मैं दोबारा आऊंगा तो इस मुद्दे पर बात करेंगे।

जावड़ेकर ने बताया कि देश में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए नई एजुकेशन पॉलिसी बनाई जा रही है। आने वाले तीन चार महीनों में इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। पॉलिसी को लेकर वे विभिन्न चरणों में छात्रों, शिक्षाविद्दों, इंडस्ट्री के लोगों से विचार विमर्श कर राय जानी जा रही है। इसके अलावा हर व्यक्ति पॉलिसी में अपनी राय दे पाए। इसके लिए लोगों से सुझाब मांगे गए हैं। तीस सितंबर तक लोग अपने सुझाब मंत्रालय को भेज पाएंगे।

मंत्री ने बताया कि पॉलिसी के लिए काफी समय से काम चल रहा है। जैसे ही लोगों के सुझाब आएंगे उसके बाद 6 अक्टूबर को बनारस हिन्दु विश्वंविद्यालय में केन्द्रीय विश्वधविद्यालयों के कुलपतियों के साथ भी बैठक करेंगे। बैठक में शिक्षा, अनुसंधान, बुनियादी सुविधाओं, छात्र केन्द्रित पहल, आंतरिक संसाधान निर्माण व ई-गवर्नेंस पहल में गुणवत्ताध सुधार के लिए किए गए कार्यों और प्रस्तांवित कार्यों पर मुख्य ध्यान दिया जाएगा।

इसके बाद लोगों से आए सुझाबों को स्कैन किया जाएगा। साथ ही शिक्षाविद्दों से मीटिंग कर अंतिम रूम दिया जाएगा। इससे पहले सारे राज्यों के शिक्षामंत्रियों से भी मीटिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश यह है कि युवाओं को बढिय़ा और जरूरी शिक्षा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed