फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   a farmer daughter and 10th class student renu selected for national hockey team

साधारण किसान के घर में जन्मी बेटी खेलेगी साई की नेशनल टीम में

Sun, 11 Sep 2016 10:04 AM IST
कृष्ण सिवाच/अमर उजाला, लाखनमाजरा(रोहतक)
कृष्ण सिवाच/अमर उजाला, लाखनमाजरा(रोहतक) Updated Sun, 11 Sep 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
a farmer daughter and 10th class student renu selected for national hockey team
नेशनल हॉकी टीम के लिए चुनी गई किसान की बेटी रेनू - फोटो : फाइल फोटो
साधारण किसान के घर में जन्मी बेटी अब साई की नेशनल हॉकी टीम में दमखम दिखाएगी। हाल ही में उड़ीसा में लगे ट्रायल शिविर में उनका चयन नेशनल टीम में हुआ है।
विज्ञापन


साई की ओर से पटियाला में नेशनल खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगने वाला है। इसमें खरैंटी की बेटी हॉकी के खेल में और सुधार लाने के लिए पसीना बहाएगी। रेनू ने हॉकी का ककहरा लाखनमाजरा के स्टेडियम में सीखा और अब वह इतिहास रचने को तैयार है।
विज्ञापन


गांव के सरकारी स्कूल में दसवीं तक पढ़ी नरेश की बेटी रेनू ने गरीबी को खेल के आडे़ नहीं आने दिया। रेनू के पिता एक साधारण किसान हैं। तीन बहनें और एक भाई का खर्च उठाने में सक्षम नहीं होने के बावजूद नरेश ने बेटी रेनू की रुचि को देखते हुए उसे खेलने से नहीं रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के लिए खेलकर ओलंपिक पदक जीतने का सपना

a farmer daughter and 10th class student renu selected for national hockey team
नेशनल हॉकी टीम के लिए चुनी गई किसान की बेटी रेनू - फोटो : फाइल फोटो
बकौल नरेश बेटी का बचपन से ही हॉकी के प्रति रुझान था। रेनू ने बताया कि उसने स्कूल स्तर से ही हॉकी खेलनी शुरू कर दी थी। उसने लाखनमाजरा स्टेडियम में हॉकी का प्रशिक्षण लिया। यहां बेहतर खेला तो हिसार साई सेंटर में चयन हो गया।

यहां तीन साल तक प्रशिक्षण लिया और साल 2013 में सब जूनियर हाकी नेशनल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। स्कूटी खेलों में भी उसकी टीम ने नेशनल स्तर पर सोना जीता। इन उपलब्धियों के बाद उसका 2013 में भोपाल साई सेंटर में चयन हो गया।

रेनू ने बताया कि 3 से 6 सितंबर तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में ट्रायल कैंप लगा जिसमें उनका चयन साई की नेशनल टीम के लिए हुआ है। इसका कैंप जल्द ही पटियाला में लगेगा। रेनू का सपना है कि वह देश के लिए खेलकर विश्व कप सहित ओलंपिक में देश को पदक दिलाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed