फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   accident, derabasi accident, activa, girl died, derabasi

डेराबस्सी: मुबारिकपुर रोड पर टिप्पर ने युवती को कुचला, मौत

Sun, 02 Oct 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबसी
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबसी Updated Sun, 02 Oct 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
accident, derabasi accident, activa, girl died, derabasi
accident - फोटो : graphic
मुबारिकपुर सड़क पर शनिवार सुबह एक टिप्पर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि रजनी (23) पुत्री महंगा राम निवासी गांव मीरपुर गांव भांखरपुर के गुरुद्वारा साहिब की डिस्पेंसरी में कार्य करती थी। शनिवार सुबह एक्टिवा से वह डिस्पेंसरी जा रही थी।

सुबह करीब पौने दस बजे जब उसने मुबारिकपुर रेलवे फाटक को पार करने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गई। इस दौरान उसके पीछे आ रहे टिप्पर ने उसे कुचल दिया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि लड़की टिप्पर की चपेट में आने से नीचे गिरी है या इससे पहले संतुलन बिगड़ने से गिरी। उन्होंने कहा कि टिप्पर चालक गुरमेल सिंह निवासी गांव भानु चंडी मंदिर पंचकूला के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed