फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Worst week of 11 years for the world, 216 lakh crores sunk of investors

दुनिया के लिए 11 साल का सबसे खराब सप्ताह, 216 लाख करोड़ रुपये डूबे

Sat, 29 Feb 2020 05:00 AM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 29 Feb 2020 05:00 AM IST
सार

लगभग सभी एशियाई बाजारों में भी गिरावट जारी रही। जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड के अलावा ऑस्ट्रेलियाई बाजारों में तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। इससे पहले वर्ष 2008 में आई मंदी में ऐसी स्थिति रही थी।

विज्ञापन
Worst week of 11 years for the world, 216 lakh crores sunk of investors
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोरोनावायरस की चिंताओं के बीच एशिया, अमेरिका, यूरोपीय देश भी गिरावट से अछूते नहीं रहे। अमेरिकी बाजार बेंचमार्क एसएंडपी 500 में 4.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जो 2011 से अब तक की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट है। वहीं एशिया सहित दुनिया भर के बाजारों के लिए यह लगभग 11 साल का सबसे खराब हफ्ता रहा है। गिरावट इतनी तगड़ी रही कि इस हफ्ते दुनिया भर में निवेशकों के लगभग 3 लाख करोड़ डॉलर (216 लाख करोड़ रुपये) डूब गए।

विज्ञापन


अमेरिका के डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में लगभग 1,200 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। वहीं एसएंडपी 500 पिछले हफ्ते अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद लगभग 12 फीसदी टूट चुका है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, बाजार के लिए अक्तूबर, 2008 के बाद यह सबसे खराब हफ्ता होने जा रहा है। दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यह जानलेवा महामारी अब ‘निर्णायक मोड़’ पर आ गई है।
विज्ञापन


उधर, लगभग सभी एशियाई बाजारों में भी गिरावट जारी रही। जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड के अलावा ऑस्ट्रेलियाई बाजारों में तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं इंडोनेशिया में चार फीसदी से ज्यादा की कमजोरी दर्ज की गई। इसके साथ ही दुनिया के लिए यह लगभग 11 साल का सबसे खराब हफ्ता बन गया है। इससे पहले वर्ष 2008 में आई मंदी में ऐसी स्थिति रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed