फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   World Bank reduced the global growth rate forecast for 2023 in yearly report

World Bank: विश्व बैंक ने 2023 के लिए ग्लोबल ग्रोथ रेट का अनुमान घटाया, तीन दशक में सबसे कमजोर आर्थिक विकास

Tue, 10 Jan 2023 10:29 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 10 Jan 2023 10:29 PM IST
सार

रिपोर्ट में की गई भविष्यवाणी अगर सच साबित होती है तो यह तीन देश में तीसरा मौका होगा, जब आर्थिक विकास सबसे कमजोर होगा। इससे पहले 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट, 2020 के कोरोना महामारी के चलते वैश्विक विकास दर में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी।

विज्ञापन
World Bank reduced the global growth rate forecast for 2023 in yearly report
विश्व बैंक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व बैंक ने मंगलवार को अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि उसने 2023 के लिए वैश्विक विकास दर के अनुमान को घटाकर 1.7 फीसदी कर दिया है, जो पहले तीन फीसदी हुआ करता था। वित्तीय निकाय ने यह भी कहा कि दुनिया की दिग्गज अर्थव्यवस्थाओं (अमेरिका, चीन और यूरोप) के विकास दर में गिरावट के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था मौजूदा वर्ष में मंदी के करीब रहेगी। 

विज्ञापन


जारी रिपोर्ट में विश्व बैंक की ओर से की गई भविष्यवाणी अगर सच साबित होती है तो यह तीन देश में तीसरा मौका होगा, जब आर्थिक विकास सबसे कमजोर होगा। इससे पहले 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट, 2020 के कोरोना महामारी के चलते वैश्विक विकास दर में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका इस वर्ष मंदी से बच सकता है। हालांकि उसकी विकास दर सिर्फ 0.5 फीसदी रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना महामारी और यक्रेन संघर्ष के कारण अमेरिका में सप्लाई चेन में व्यवधान पैदा हो सकता है। चीन की कमजोरक अर्थव्यवस्था का यूरोप को खामियाजा उठाना पड़ सकता है। इसमें आगे कहा गया है कि अमेरिका और यूरोप में बढ़ती ब्जाय दरों के चलते गरीब देशों से निवेश को आकर्षित करेगा, जिससे इन देशों में निवेश का संकट का पैदा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed