फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woolen Dress of Laddu Gopal Market Vrindavan Cross Over Seven Carores Rupees

विदेशों तक धमक जमा रहीं वृंदावन की ऊनी पोशाक, दिसबंर में बाजार सात करोड़ पार

Sat, 21 Dec 2019 12:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 21 Dec 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Woolen Dress of Laddu Gopal Market Vrindavan Cross Over Seven Carores Rupees
ऊनी पोशाक - फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी वृंदावन में ठिठुरनभरी सर्दी होने पर ठाकुरजी की ऊनी पोशाक का बाजार गर्मा गया है। नगर के बाजारों में जरी एवं जरदोजी की पोशाक स्थान अब ऊनी पोशाक ने ले लिया। देश के कोने कोने से और विदेश से भक्त वृंदावन में ऊनी पोशाक खरीदने के लिए आ रहे हैं। यह बाजार दिसंबर माह में करीब 7 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


नगर का बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र, बांकेबिहारी बाजार, शाहजी मार्केट, अठखम्भा बाजार, दुसायत,गोवर्धन गेट, लोई बाजार, रंगजी मार्केट, रमणरेती बाजार में करीब 300 दुकानें पोशाक एवं ठाकुरजी श्रृंगार की हैं। यहां से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, कोलकाता बड़ी संख्या में पोशाक का व्यापार चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं कनाडा, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, यूक्रेन, दुबई, श्रीलंका, नेपाल में भी वृंदावन से पोशाकें ऑन लाइन ऑर्डर होने पर भेजी जा रही हैं। तीर्थनगरी में गर्म होते ऊनी पोशाक के बाजार और कारोबार से नगर व आसपास के करीब 24 गावों घर घर में ऊनी पोशाक बनाने क कार्य किया जा रहा है। इस कारोबार से 1.5 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पोशाक व्यापारी दीपक गोयल ने बताया कि बाजार में 50 से 2000 रुपए तक ऊनी पोशाक बिक रही है। लड्डू गोपाल, राधाकृष्ण, गौर निताई, भगवान गणेश एवं अन्य देवी, देवताओं की पोशाक भी बाजार में उपलब्ध है। ऊनी पोशाक का बाजार सितंबर से जनवरी माह तक चलता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed