फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   without e-way bill transportation of goods will have penalty of 10k

ई-वे बिल के बिना माल ट्रांसपोर्ट करने पर लगेगी 10 हजार की पेनाल्टी, टैक्स चोरी पर लगेगी लगाम

Sat, 10 Mar 2018 06:58 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Mar 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
without e-way bill transportation of goods will have penalty of 10k
gst council

जीएसटी के लागू होने के बाद से अगर इनपुट टैक्स क्रेडिट के बाद किसी शब्द की बहुत ज्यादा चर्चा हुई है तो वह है ई-वे बिल। इसे 1 फरवरी से बड़े तामझाम के साथ लागू किया गया लेकिन तकनीकी खामियों की वजह से तुरंत उसे टालना भी पड़ गया। बहरहाल, इसके लागू होते ही जीएसटी में टैक्स की चोरी पर काफी हद तक लगाम लगाई जा सकेगी।

विज्ञापन


टैक्स चोरी पर रोक लगाने के साथ ही इससे परिवहन में लगने वाला समय भी बचेगा। सड़क परिवहन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार औसतन एक ट्रक को चेकपोस्टों पर 20 फीसदी वक्त जाया करना पड़ता है। राजस्थान एवं महाराष्ट्र जैसे राज्यों में यह 20-30 मिनट है जबकि बिहार और झारखंड में दो घंटे तक।
विज्ञापन


कैसे रुकेगी चोरी
अभी टैक्स अधिकारियों को वे बिल को टैक्स रिटर्न के साथ खुद मिलान करना पड़ता है। ई- वे बिल के जेनरेट होते ही वह सप्लायर के जीएसटीआर1 रिटर्न के साथ दिखने लगेगा। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के अपने परिवहन नियमों के कारण हो रही परेशानी भी दूर हो जाएगी, जिससे कई टन पेपरवर्क से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 खरब रुपये का नुकसान
मैकिंजी की एक रिपोर्ट के अनुसार देश में हर साल परिवहन अवरोधों के कारण 45 अरब डॉलर (लगभग 28.80 खरब रुपये) यानी जीडीपी के चार फीसदी से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ रहा है। विश्व बैंक के एक सर्वे के मुताबिक भारत में परिवहन लागत किसी वस्तु के मूल्य के 14 फीसदी के बराबर है जबकि विकसित देशों में यह 6-8 फीसदी है। ई-वे बिल लागू होने के बाद से परिवहन लागत में 20 फीसदी की कमी आने की उम्मीद है।

दस हजार की पेनाल्टी

without e-way bill transportation of goods will have penalty of 10k
eway

चूंकि जीएसटी में चेक पोस्ट खत्म कर दिए गए हैं, इसलिए ई-वे बिल की चेकिंग रास्ते में कही भी हो सकती है। अगर ट्रांसपोर्टर के पास ई-वे बिल नहीं पाया जाता है, तो 10 हजार रुपये या माल पर चोरी किए गए टैक्स के बराबर (इनमें जो भी ज्यादा हो) पेनाल्टी वसूल की जाएगी।

तीनों में कोई बनवा सकता है
माल भेजने वाले या उसे प्राप्त करने वाले में से कोई भी इसे बनवा सकता है लेकिन उसका जीएसटी में पंजीकृत होना जरूरी है। माल चाहे अपने वाहन से भेजा जा रहा हो या किराये के वाहन से, चाहे उसे सड़क मार्ग से भेजा जा रहा हो या हवाई मार्ग से, ई-वे बिल जरूरी है। माल भेजने से पहले अगर इन दोनों में से किसी ने इसे नहीं बनवाया, तो यह जिम्मेदारी ट्रांसपोर्टर की होगी।

स्वीकार करने की मोहलत

without e-way bill transportation of goods will have penalty of 10k
e-way

अगर माल भेजने वाला या ट्रांसपोर्टर इस बिल को तैयार करवाता है तो माल प्राप्तकर्ता को जीएसटी पोर्टल पर उसे स्वीकार करने या खारिज करने के लिए 72 घंटे के मोहलत दी जाएगी। अगर इस बीच उसने कोई कार्रवाई नहीं की तो उसे माल रिसीव करना होगा।

ई-वे बिल के नियम बदले 
- इसे आसान बनाने के लिए सरकार ने हाल में इसके नियमों में बदलाव किए हैं। अब व्यापारी चाहें तो जीएसटी से मुक्त वस्तुओं को ई-वे बिल से बाहर रख सकते हैं।
- 50 किमी तक माल परिवहन के मामले में ई-वे बिल में वाहन का ब्योरा दर्ज करना जरूरी नहीं होगा। पहले यह सीमा 10 किमी रखी गई थी।
- एक राज्य से दूसरे में जा रहे किसी वाहन में अगर हर कंसाइनमेंट का मूल्य 50 हजार से कम है लेकिन उसमें कुल 50 हजार से ज्यादा के कंसाइनमेंट लादे गए हैं तो ई-वे बिल की जरूरत नहीं होगी।

क्या है ई-वे बिल
जीएसटी प्रणाली में राज्य के अंदर या दूसरे राज्य में 50 हजार रुपये से ज्यादा के माल के परिवहन के लिए ई-वे बिल या इलेक्ट्रॉनिक वे बिल अनिवार्य है। इसे जीएसटी पोर्टल (जीएसटीएन) पर ऑनलाइन जेनरेट किया जाता है। माल भेजने से पहले इसे तैयार करना जरूरी और इसमें माल का ब्योरा, उसे भेजने और प्राप्त करने वालों के नाम और ट्रांसपोर्टर का जिक्र होना चाहिए। इसके अलावा इसमें माल को भेजने का समय और उसे पहुंचने में लगने वाले अनुमानित समय को भी दर्ज करना होगा।

ट्रांसपोर्टर को माल के इनवॉयस के साथ ई-वे बिल की कॉपी भी रखनी होगी। वह चाहे तो ई-वे बिल का नंबर भी पास में रख सकता है बशर्ते वह रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस (आरएफआईडी) से जुड़ा हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed