फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   what is taxpayer charter how it could be beneficial for honest income tax payers

क्या है टैक्सपेयर्स चार्टर, ईमानदार करदाताओं को मोदी सरकार की नई सौगात

Thu, 13 Aug 2020 12:10 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 13 Aug 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
what is taxpayer charter how it could be beneficial for honest income tax payers
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

अगर आप ईमानदारी से देश की सेवा कर रहे हैं और समय से अपन टैक्स जमा कर रहे हैं, तो ऐसे ईमानदार करदाताओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 'पारदर्शी कराधान - ईमानदार का सम्मान' नाम से एक प्रोग्राम की शुरुआत की है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने आज से देश में टैक्सपेयर चार्टर की शुरुआत की है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज से ही फेसलेस असेसमेंट और टैक्सपेयर चार्टर देशभर में लागू हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि देश में ईमानदार करदाता खुश रहेगा तो इससे देश भी खुश रहेगा और आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने टैक्सपेयर चार्टर को देश की विकास यात्रा में बहुत बड़ा कदम बताया है। बता दें कि इस समय दुनिया के सिर्फ तीन देशों अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में यह सुविधा लागू है। आइए जानते हैं कि आखिर टैक्सपेयर चार्टर होता क्या है, इससे करदाता को क्या सुविधाएं मिलेंगी...
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है टैक्सपेयर चार्टर

  1. जब तक साबित ना हो जाए कि करदाता ने टैक्स चोरी की है तब उसे ईमानदार मानकर सम्मान देना है।
  2. करदाताओं की समस्याओं का त्वरित सामधान यानि कि जल्द से जल्द समाधान निकालना।
  3. करदाताओँ के खिलाफ आदेश पारित करने से पहले करदाता को स्क्रूटनी का मौका देना।
  4. अगर गलती से करदाता को नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी विभाग को तय करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed