{"_id":"599fac3c4f1c1b48598b4617","slug":"vishal-sikka-may-joins-hewlett-packard-enterprises-as-cto-after-getting-out-from-infosys","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंफोसिस से अलग हो चुके सिक्का बन सकते हैं HP के CTO","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
इंफोसिस से अलग हो चुके सिक्का बन सकते हैं HP के CTO
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस से अलग हो चुके विशाल सिक्का अमेरिकन कंपनी हैवल्ट पैकर्ड एंटरप्राइसिस के सीनियर टेक्नोलॉजी ऑफिसर बन सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक वे जल्द ही 50 बिलियन डॉलर की आईटी कंपनी का हिस्सा बन सकते हैं।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वे एचपी के डाटा सेंटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर सेक्टर में कार्यरत हो सकते हैं। बता दें कि एचपी दुनिया में अपने कंप्यूटर और लैप्टॉप की सेलिंग के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन
पढ़ें- इंफोसिस विवाद: कंपनी के कामकाज से नाखुश फाउंडर्स ने लिया शेयर्स बेचने का फैसला
विज्ञापन
बता दें कि सिक्का ने इस्तीफे के बाद दिए बयान में इसके लिए देश की इस दिग्गज आईटी कंपनी के पूर्व चेयरमैन और फांउडर रहे एनआर नारायणमूर्ति के अनावश्यक हस्तक्षेप को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, कंपनी ने सिक्का के पद का ख्याल रखते हुए उन्हें एक्यजीक्यूटिव वाइस चेयरमैन बनाया था। जबकि उनकी जगह कंपनी के सीओओ यूबी प्रवीण राव को सीईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी।
इस्तीफे के बाद सिक्का ने तीन पेज का खत लिखते हुए कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों को संबोधित किया था। जिसमें उन्होंने अपने काम में नारायणमूर्ति के बढ़ते हस्तक्षेप को लेकर आरोप लगाया था कि इसके कारण काम करना अब मुश्किल होता जा रहा है। वहीं सिक्का के यह आरोप सामने आने के बाद कंपनी ने भी इस संबंध में अपना बयान जारी कर दिया। कंपनी के को चेयरमैन आर वेंकटेशन ने कहा हमें काफी दुख के साथ उनका इस्तीफा स्वीकार करना पड़ रहा है।