फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   vijay mallya loses lawsuit of ten thousand crore rupee in uk by indian banks

ब्रिटेन में विजय माल्या को लगा तगड़ा झटका, भारतीय बैंकों से 10 हजार करोड़ का मुकदमा हारे

Wed, 09 May 2018 05:34 AM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Wed, 09 May 2018 05:34 AM IST
विज्ञापन
vijay mallya loses lawsuit of ten thousand crore rupee in uk by indian banks

बैंकों से करोड़ों रुपये का कर्ज लेकर भागे शराब कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटेन की अदालत में तगड़ा झटका लगा है। ब्रिटिश हाईकोर्ट ने भारतीय बैंकों की ओर से 1.55 बिलियन डॉलर यानी करीब 10,000 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में माल्या के खिलाफ फैसला दिया है।

विज्ञापन


जज एंड्रयू हेनशॉ ने दुनिया भर में माल्या की संपत्तियों को जब्त करने के आदेश को पलटने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने भारतीय अदालत के उस फैसले को भी बरकरार रखा है जिसमें 13 बैंकों के कंसोर्टियम को माल्या से करीब 10,000 करोड़ रुपये की वसूली करने का हकदार बताया गया है। 
विज्ञापन


भारतीय बैंकों के पक्ष में आए निर्णय से इंग्लैंड और वेल्स में माल्या की संपत्तियों पर भी भारतीय अदालत का फैसला लागू हो सकेगा। वैश्विक जब्ती का आदेश बहाल रहने के बाद माल्या इंग्लैंड और वेल्स में अपनी किसी संपत्ति को बेच या ट्रांसफर नहीं कर सकेगा। न ही संपत्ति का मूल्य घटा  सकेगा। जज हेनशॉ ने अपने मंगलवार के फैसले के खिलाफ अपील करने की इजाजत भी नहीं दी। अब माल्या को कोर्ट ऑफ अपील में याचिका देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बैंकों ने दी थी याचिका

vijay mallya loses lawsuit of ten thousand crore rupee in uk by indian banks

ब्रिटेन के हाईकोर्ट की कॉमर्शियल कोर्ट की क्वींस बेंच के समक्ष एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉर्पोरेशन बैंक, फेडरल बैंक लिमिटेड, आईडीबीआई बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक, पंजाब एवं सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, यूको बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्रा. लि. ने याचिका दी थी।

प्रत्यर्पण की कोशिशों को भी मिली मजबूती

62 वर्षीय माल्या ब्रिटेन समेत कई देशों में फर्जीवाड़े और मनी लांड्रिंग के आरोपों के चलते कानूनी कार्यवाही का सामना कर रहा है। उसके खिलाफ लंदन की एक दूसरी अदालत में प्रत्यर्पण का मुकदमा चल रहा है। माना जा रहा है कि इस फैसले के बाद प्रत्यर्पण की कोशिशों को भी मजबूती मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed