फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   vijay mallya laundered 500 crore rupees in shell companies, says ed

माल्या ने शेल कंपनियों के जरिए की 500 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंगः ED

Sat, 07 Oct 2017 01:15 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Sat, 07 Oct 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
vijay mallya laundered 500 crore rupees in shell companies, says ed

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की गिरफ्तारी से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने यूके की अदालत में एफिडेविट दायर कर दावा किया था कि 7 देशों में मौजूद शेल कंपनियों में लोन अमाउंट से 500 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की थी। माल्या को आईडीबीआई बैंक ने 900 करोड़ रुपये का लोन दिया था। 

विज्ञापन


इन देशों में किया था लोन अमाउंट को डायवर्ट
माल्या ने जिन देशों में लोन अमाउंट को डायवर्ट किया था उनमें अमेरिका, यूके, फ्रांस, स्विटजरलैंड और आयरलैंड शामिल हैं। ईडी ने कहा कि माल्या ने लोन के पैसे को डायवर्ट करने के लिए कई शेल कंपनीज और किंगफिशर एयरलाइंस को छोड़कर ग्रुप की अन्य कंपनियों का इस्तेमाल किया था। इसके लिए फर्जी इनवॉयस भी तैयार किए गए थे। 
विज्ञापन


पढ़ें- ED-CBI का खुलासा: विजय माल्या ने शेल कंपनियों में डायवर्ट किया 6 हजार करोड़ का लोन

शेल कंपनियों में फंड को डायवर्ट करने के लिए माल्या ने डमी डायरेक्टर भी नियुक्त किया था, लेकिन इनका बिजनेस और फंड ट्रांसफऱ जैसा काम उसने अपने पास रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी सूत्रों के मुताबिक यूके कोर्ट ने ऐफिडेविट को स्वीकार किया, जिसके चलते माल्या को गिरफ्तार किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर इस मामले में माल्या को बाद में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट से छह लाख 50 हजार पौंड  (लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये) के मुचलके पर जमानत भी मिल गई। यह जानकारी क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने दी है जो माल्या के खिलाफ दर्ज मामले में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहा है।


इससे पहले 61 वर्षीय माल्या को प्रत्यर्पण के मामले में इस साल अप्रैल में भी गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में भी वह जमानत पर है। स्टेट बैंक सहित भारत के विभिन्न बैंकों से उसने एयरलाइन कंपनी किंगफिशर के लिए  9000 करोड़ रुपये का लोन लिया जिसे उसने वापस नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed