फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Vegetables Refined Rrices Rise Due To Increase Diesel Prices

सर्दी में लगा महंगाई का 'तगड़ा', दाल-सब्जी और रिफाइंड के दाम बढ़े, चाय का कप भी 'गर्म'

Sat, 11 Jan 2020 12:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 11 Jan 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Vegetables Refined Rrices Rise Due To Increase Diesel Prices
सब्जी - फोटो : अमर उजाला
सर्दी में इस बार न सब्जियां सस्ती हैं और न ही दालें। चाय का कप भी महंगा है क्योंकि दूध के रेट दो से पांच रुपये प्रति किलो बढ़ चुके हैं। ताजा मार तेल और रिफाइंड पर पड़ी है।
विज्ञापन


इसके भाव 20 रुपए लीटर तक चढ़ गए हैं। दालों में मूंग और उड़द में दस दस रुपए बढ़े हैं। सब्जी विक्रेता इसकी वजह डीजल के दाम बढ़ जाना बता रहे हैं। इससे किसानों की लागत बढ़ी है। साथ ही ट्रांसपोर्टरों का भाड़ा भी।
विज्ञापन


सिकंदरा मंडी में आढ़ती राजकुमार ने बताया कि प्याज के दाम तो घटते बढ़ते रहते हैं। लेकिन सर्दी में अन्य सब्जियां भी इस बार सस्ती नहीं हैं। होली पब्लिक स्कूल के पास मार्ट चलाने वाले वेद गोयल ग्वाला ने बताया कि सिर्फ दाल ही नहीं, अन्य चीजों के रेट भी बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्याज के रेट गिरे, बैंगन के चढ़े
सब्जियों में प्याज 50 से 60 रुपए किलो फुटकर में मिल रही है। प्याज एक महीने पहले तक सौ रुपए किलो थी। टमाटर 25 से 30 रुपए किलो है। आलू 20 से 30 रुपए किलो है। बैंगन के दाम तेजी से बढ़े हैं। यह अब 50 रुपए किलो है।

डिमांड बढ़ने से महंगा हुआ गुड़
सर्दी के शुरू में गुड़ मंडी में थोक के भाव 2200 रुपए प्रति क्विंटल था। यह अब 3400 रुपए हो गया है। रिटेल में 35 से 40 रुपए किलो है। ऑर्गेनिक गुड़ की डिमांड इन दिनों बढ़ी हुई है। यह 40 रुपए किलो है।
 
अरहर 90 95
मूंग 100 110
उड़द 110 120
मसूर 65 70
सरसों तेल 110 120
रिफाइंड   100 110

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed