{"_id":"6641569ae8c85a2b4e02e3b4","slug":"us-processed-foods-are-increasing-the-risk-of-premature-death-harvard-university-study-on-1-14-lakh-adults-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ बढ़ा रहे समय पूर्व मृत्यु का खतरा, हार्वर्ड विवि का 1.14 लाख वयस्कों पर अध्ययन","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
US: प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ बढ़ा रहे समय पूर्व मृत्यु का खतरा, हार्वर्ड विवि का 1.14 लाख वयस्कों पर अध्ययन
Mon, 13 May 2024 05:24 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 13 May 2024 05:24 AM IST
सार
US: शोधकर्ताओं ने 48,193 मौतों पर भी अध्ययन किया, जिनमें कैंसर के कारण 13,557 मौतें, हृदय रोगों के कारण 11,416 मौतें, रेस्पिरेटरी रोगों के कारण 3,926 मौतें और न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों के कारण 6,343 मौतें शामिल हैं।
विज्ञापन
Processed foods
- फोटो : फ्रीपिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नियमित रूप से प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ (अल्ट्रा-प्रोसेस्ड-फूड) खाने से आपकी उम्र कम हो सकती है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा 30 वर्षों तक किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। शोधकर्ताओं ने 34 वर्षों तक 1,14,000 वयस्कों के खानपान और स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों का अध्ययन किया।
विज्ञापन
रिसर्च के मुताबिक ऐसे 1 लाख से ज्यादा लोग थे, जो डिब्बा का सेवन करते थे। यह अध्ययन बीएमजे जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इसमें पाया गया कि प्रोसेस्ड फूड को बनाने और लंबे समय तक ताजा रखने के लिए केमिकल का इस्तेमाल भी किया जाता है, जो मौत का कारण होता है। अधिक मीठे और कृत्रिम पेय पदार्थों से भी शीघ्र मृत्यु के जोखिम में 9% की वृद्धि देखी गई। पैकेट वाले स्नैक्स, डिब्बाबंद फूड, कोल्ड ड्रिंक आदि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड की श्रेणी में आते हैं।
विज्ञापन
सोडियम, चीनी, ट्रांस वसा से बचें
शोधकर्ताओं ने 48,193 मौतों पर भी अध्ययन किया, जिनमें कैंसर के कारण 13,557 मौतें, हृदय रोगों के कारण 11,416 मौतें, रेस्पिरेटरी रोगों के कारण 3,926 मौतें और न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों के कारण 6,343 मौतें शामिल हैं। पिछले अध्ययनों में सोडियम, चीनी और ट्रांस वसा, मीठे पेय पदार्थों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर का अनुमान लगाया गया और इनसे बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुके हैं अध्ययन
इससे पहले एल्सेवियर द्वारा प्रकाशित अमेरिकन जर्नल आफ प्रिवेंटिव मेडिसिन में अध्ययन में पाया गया था कि वर्ष 2019 में 30 से 69 वर्ष की आयु के लगभग 57,000 ब्राजीलियाई लोगों की मौत अलग अलग तरह के अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड के सेवन के कारण हुई।
स्वस्थ रहना है तो अप्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ ही लें
अध्ययन में प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों को कई स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़ा गया। इनमें कैंसर, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं, टाइप 2 डायबिटीज और असमय मौत शामिल हैं। इनसे निपटने के लिए एक्सपर्ट्स सुझाव देते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए अप्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ ही लें। इसके लिए फल, सब्जियां, नट्स, बीज आहार में शामिल करें।