फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   US-China trade Tension Opportunities for India

अमेरिका-चीन का व्यापारिक तनाव भारत के लिए अवसर

Thu, 27 Jun 2019 07:01 AM IST
Avdhesh Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 27 Jun 2019 07:01 AM IST
विज्ञापन
US-China trade Tension Opportunities for India
America-China
नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और प्रख्यात अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया ने कहा है कि अमेरिका और चीन में जारी व्यापारिक तनाव भारत के लिए बड़ा अवसर है। उन्होंने सलाह दी कि ऐसी परिस्थितियों में भारत को उन बहुराष्ट्रीय कंपनियों को देश में निवेश के लिए आकर्षित कर सकता है, जो चीन के बाहर विकल्प तलाश रही हैं।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में एक परिचर्चा के दौरान पनगढ़िया ने कहा कि भारत को अमेरिका से आयातित मोटरसाइकिल पर आयात शुल्क घटाना चाहिए। हार्ले डेविडसन जैसी बाइक पर 100 फीसदी शुल्क का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि अभी अमेरिका के साथ आदान-प्रदान की रणनीति के तहत बातचीत करने का समय है। 
विज्ञापन


चीन के साथ जारी तनाव भारत को अमेरिका के साथ बातचीत करने का अवसर देता है। लिहाजा उन्हें कुछ दीजिए और बदले में उनसे कुछ लीजिए। चीन के बाहर विकल्प तलाश रही कंपनियों को भारत अपने यहां बुलाने के लिए जो कुछ कर सकता है, उसे करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम सुधारों पर जोर

उन्होंने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों को आकर्षित करने के लिए भारत को श्रम कानूनों और भूमि अधिग्रहण से जुड़े सुधारों और उदार बनाना होगा। अमेरिका के साथ आयात शुल्क के बजाए भारत अपने लाभ के लिए विनिमय दर का उपयोग कर सकता है। अगर रुपया थोड़ा और कमजोर होगा तो आपके निर्यातकों के लिए दरवाजे खुलेंगे और शुल्क के नुकसान की भरपाई भी हो जाएगी। यह पूरी तरह भारत के हित में रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed