फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Union Minister Jyotiraditya Scindia says India's civil aviation to see phenomenal growth passengers and Flight

Jyotiraditya Scindia: '2027 तक भारत में होंगे 1200 यात्री विमान, 40 करोड़ के पार होगी पैसेंजर्स की संख्या'

Sun, 07 Aug 2022 10:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 07 Aug 2022 10:08 PM IST
सार

सिंधिया ने अकासा एयर की सेवाएं शुरू होने के मौके पर कहा कि भारत में नागर विमानन क्षेत्र के इतिहास में यह एक बेहद अहम दिन है। विमानन कंपनी की पहली उड़ान मुंबई से अहमदाबाद के बीच रवाना हुई जिसे सिंधिया ने हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन
Union Minister Jyotiraditya Scindia says India's civil aviation to see phenomenal growth passengers and Flight
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कहा कि यात्रियों, विमानों और हवाईअड्डों की संख्या के मामले में देश का नागर विमानन क्षेत्र अभूतपूर्व बढ़ोतरी दर्ज करने वाला है। उन्होंने दावा किया कि अगले पांच वर्षों में देश में यात्री विमानों की संख्या 1200 के पार होगी, जबकि हवाई यात्रियों की संख्या 40 करोड़ तक पहुंच जाने का अनुमान है।
विज्ञापन


सिंधिया ने अकासा एयर की सेवाएं शुरू होने के मौके पर कहा कि भारत में नागर विमानन क्षेत्र के इतिहास में यह एक बेहद अहम दिन है। विमानन कंपनी की पहली उड़ान मुंबई से अहमदाबाद के बीच रवाना हुई जिसे सिंधिया ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


सिंधिया ने कहा, ‘‘बीते आठ साल में यह पहला मौका है जब भारत में कोई एयरलाइन शुरू हुई है। बीते लगभग दो दशकों में हम सभी ने सिर्फ यही सुना कि एयरलाइन कंपनी चलाना कितना कठिन है, आंतरिक रूप से भी उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान सात एयरलाइंस बंद भी हो गईं।’’ उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस महामारी की वजह से नागर विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था लेकिन अब यह फिर से सही रास्ते पर लौट आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नागर विमानन मंत्री ने कहा कि अकासा एयर के शुरू होने, जेट एयरवेज के पुनर्सथापनमिलने और एयर इंडिया के फिर से खड़े होने से जो संकेत मिल रहे हैं वे एकदम स्पष्ट हैं कि यह एक बढ़ने वाला बाजार है। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक ऐसा बाजार है जो एकदम सेहतमंद रहने वाला है।’’ 


सिंधिया ने कहा कि भारत में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को मिलाकर 2027 तक 40 करोड़ हवाई यात्री हो जाएंगे। भारत में 2013-14 में हवाई यात्रियों की संख्या छह करोड़ और 2019-20 में करीब 20 करोड़ थी। मंत्री ने कहा, ‘‘इस तरह यात्रियों की संख्या के मामले में इन पांच वर्षों में करीब 250 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रति वर्ष 15 फीसदी यानी 100-110 विमान जोड़ते जाएंगे। 2027 तक भारत में लगभग 1,200 विमान होंगे। वर्ष 2030 तक हमारा लक्ष्य हवाईअड्डों की संख्या बढ़ाकर 220 तक पहुंचाने का है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed