फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   UK PM Rishi Sunak promises tax cuts ahead of Autumn budget

UK: शरद ऋतु बजट से पहले सुनक का टैक्स में कटौती का वादा, बोले- महंगाई को आधा करने का लक्ष्य हुआ पूरा

Mon, 20 Nov 2023 11:07 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, लंदन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 20 Nov 2023 11:07 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि वह अब जिम्मेदारी के साथ करों में कटौती करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक महंगाई को आधा करने का उनका लक्ष्य पूरा हो गया है। 

विज्ञापन
UK PM Rishi Sunak promises tax cuts ahead of Autumn budget
ऋषि सुनक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ब्रिटेन की संसद में इस सप्ताह शरद ऋतु बजट पेश होने जा रहा है। इससे पहले, देश के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोमवार को कहा कि वह अब जिम्मेदारी के साथ करों में कटौती करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि इस साल के अंत तक महंगाई को आधा करने का उनका लक्ष्य पूरा हो गया है। 

विज्ञापन

हालांकि, भारतीय मूल के ब्रिटिश नेता ने इस बजट से पहले उम्मीदों को संतुलित करने की कोशिश की और कहा कि सरकार 'एक बार में ही सबकुछ नहीं' करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी के चुनावी भविष्य को देखते हुए उनके कुछ नेताओं की ओर से सुनक पर करों में कटौती का लगातार दबाव बढ़ रहा है। इस बीच, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अनुशासित तरीके से कराधान की ओर रुख करके आर्थिक विकास के अगले चरण को लागू करने का इरादा रख रहे हैं। 

विज्ञापन

इस तरह की अटकलें हैं कि ब्रिटेन के चांसलर जेरेमी हंट बुधवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में शरद ऋतु बजट पर बयान देते वक्त कुछ उपायों का एलान कर सकते हैं। 

उत्तरी लंदन में एक कार्यक्रम में सुनक ने कहा, मैं करों में कटौती करना चाहता हूं। मैं करों में कटौती करने में भरोसा रखता हूं। उन्होंने आगे कहा, मेरे शासन के दर्शन की इससे अच्छी क्या अभिव्यक्ति हो सकती है, जिसमें सरकार नहीं बल्कि लोग अपने पैसे को लेकर सबसे अच्छे फैसले लेते हैं।  

उन्होंने आगे कहा, हमें ऐसा कुछ भी करने से बचना चाहिए जो महंगाई को नियंत्रित करने की दिशा में हमारी प्रगति को खतरे डालता हो। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि हम क्या चाहते हैं। इतिहास बताता है कि करों में कटौती अपने आप खुद के लिए भुगतान नहीं करती है। 

सुनक ने यह भी कहा कि कोविड महामारी और रूस-यूक्रेन संघर्ष की वजह से देश पर कर का बहुत बोझ था। उन्होंने कहा, अब महंगाई आधी हो गई है और हमारी वृद्धि दर भी मजबूत है, जिसका मतलब है कि राजस्व ज्यादा है, तो हम अगले चरण की शुरुआत कर सकते हैं और टैक्स में कटौती पर अपना फोकस कर सकते हैं। 
 

उन्होंने कहा, हम सबकुछ एक बार में ही नहीं कर सकते। इसमें समय लगेगा। लेकिन हमें प्राथमिकता देने की जरूरत है। हम समय के साथ यह कर सकते हैं और हम करों में कटौती करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed