फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   travel agency, air purifier, mask business grows due to air pollution in delhi

प्रदूषण की मार से ट्रैवल एजेंसियों की चांदी, बढ़ी एयर प्यूरीफायर-मास्क की बिक्री

Tue, 14 Nov 2017 10:54 AM IST
शिशिर चौरसिया, अमर उजाला, नई दिल्ली
शिशिर चौरसिया, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Nov 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
travel agency, air purifier, mask business grows due to air pollution in delhi
pollution in delhi - फोटो : ANI

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले एक सप्ताह से छाये प्रदूषण के बादल की वजह से एक तरफ लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ इस परेशानी ने कुछ क्षेत्रों के लिए बाजार के नए अवसर भी खोले हैं।

विज्ञापन


स्मॉग की वजह से इन दिनों कुछ दिनों के लिए दिल्ली से बाहर का रुख करने वाले लोगों की संख्या में भारी बढ़त देखी गई है। पर्यावरण की मार से बचने के लिए लोग देश के विभिन्न हिस्सों ही नहीं, बल्कि विदेशों का भी रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस मौके को भुनाने के लिए पर्यटन क्षेत्र की जानी-मानी कंपनियों ने तो इस दौरान दिल्ली वालों के लिए विशेष पैकेज लांच कर दिया है। वहीं, प्रदूषित वायु को शुद्ध करने वाले उत्पादों की कंपनियों की भी चांदी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पर्यटन का विशेष पैकेज  
दिल्ली में प्रदूषण से परेशान लोग, खास कर बुजुर्ग इस समय कश्मीर, अंडमान और केरल जैसे देशी पर्यटन स्थल ही नहीं बल्कि श्रीलंका, भूटान, मालदीव जैसे विदेशी पर्यटन स्थलों की ओर भी सप्ताह भर के पैकेज पर जा रहे हैं। इस अवसर को भुनाने के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनी थॉमस कुक ने तो दिल्ली वालों के लिए विशेष पैकेज निकाल दिया है।
 
एयर प्यूरीफायर, मास्क की बिक्री बढ़ी
इस महीने के पहले सप्ताह, जब प्रदूषण के बादल ने दिल्ली एनसीआर में पांव पसारा, एयर प्यूरिफायर और मास्क की बिक्री काफी बढ़ गई। बिजली से चलने वाले घरेलू उपकरणों का थोक बाजार, भगीरथी प्लेस के थोक विक्रेता गुरमीत सिंह के मुताबिक, बीते एक सप्ताह के दौरान उनके यहां से सस्ते एयर प्यूरीफायर की खूब बिक्री हो रही है। 


केंट आरओ सिस्टम के अध्यक्ष महेश गुप्ता ने भी कहा कि इन दिनों उनके एयर प्यूरीफायर की बिक्री में तेज इजाफा हुआ है। बिक्री में पांच गुने का इजाफा हुआ है। मोबाइल फोन बनाने वाली चीन की कंपनी श्याओमी के प्रवक्ता ने भी कहा है कि इस समय उनके एयर प्यूरीफायर की बिक्री में अप्रत्याशित उछाल आया है। हनीवेल टेक्नोलोजिज के महाप्रबंधक सुधीर पिल्लई का कहना है कि अभी उनके एयर प्यूरीफायर की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बिक्री बढ़ी है। 
 
इनडोर प्लांट की भी बिक्री बढ़ी 
आईसीएआर, पूसा के एक वैज्ञानिक का कहना है कि इस समय उनकी नर्सरी में इनडोर प्लांट की बिक्री भी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed