फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   trade fair to start from today at pragati maidan, 1 lakh people to daily visit

आज से ट्रेड फेयर का होगा आगाज, प्रति दिन 1 लाख लोगों के आने की संभावना

Tue, 14 Nov 2017 10:07 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Tue, 14 Nov 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
trade fair to start from today at pragati maidan, 1 lakh people to daily visit
Trade Fair in Delhi

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर प्रगति मैदान में आज से शुरू हो रहा है, जो कि 27 नवंबर तक चलेगा। यहां प्रत्येक दिन करीब एक लाख से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। ट्रेड फेयर के चलते मथुरा रोड, भैरो मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर भारी ट्रैफिक रहने की पूरी संभावना है। 

विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) गरिमा भटनागर के अनुसार, आम लोगों के लिए ट्रेड फेयर 18 नवंबर से खोला जाएगा। हर रोज शाम साढ़े पांच बजे के बाद ट्रेड फेयर में इंट्री बंद कर दी जाएगी। लोग प्रगति मैदान में गेट नंबर 5, 8, 8ए,10 और 11 से प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय मेले में चमकेंगे सुहागनगरी के कांच उत्पाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध पार्किंग पर 600 रुपये का चालान
प्रगति मैदान के आसपास ट्रैफिक जाम न हो, इसके लिए पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं। मथुरा और भैरो मार्ग (पार्किंग क्षेत्र से बाहर) पर वाहनों के पार्क और इंतजार करने की अनुमति नहीं होगी। शेरशाह, भगवान दास रोड, तिलक मार्ग और पुराना किला रोड पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।

अगर वाहन गलत जगह पार्क किए मिले, तो उन्हें उठाने के साथ-साथ जुर्माना किया जाएगा। अवैध पार्किंग का चालान 600 रुपये का किया जाएगा। इसमें 100 रुपये चालान के और 500 रुपये क्रेन का किराया होगा। मथुरा रोड पर यू-टर्न की अनुमति नहीं होगी। मथुरा रोड से पुराना किला रोड तक और भगवानदास रोड पर राइट टर्न पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Trending Videos

ऐसे पहुंचे ट्रेड फेयर 

trade fair to start from today at pragati maidan, 1 lakh people to daily visit
trade fair
लोग मेट्रो से प्रगति मैदान आ सकते हैं। दिल्ली और एनसीआर से डीटीसी की बसों से भी लोग मथुरा रोड और भैरो मार्ग तक आ सकते हैं। जो लोग अपने वाहनों से प्रगति मैदान आना चाहते हैं, उनके लिए पार्क एंड राइड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

लोग भैरो मंदिर पार्किंग, भैरो रोड, पुराना किला रोड नेशनल स्टेडियम, सी-हैक्सागॉन, दिल्ली जू, भगवान दास रोड (केवल रविवार व शनिवार) और तिलक लेन मैटर डे स्कूल के सामने (शाम चार बजे तक) वाहन पार्क कर सकते हैं।

यहां लोग अपने वाहन पार्क कर डीटीसी की शटल सेवा से प्रगति मैदान जा सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रगति मैदान के पास पार्किंग नहीं है, अत: लोग अपने निजी वाहनों से न आएं।

इन मार्गों पर आने से बचें
भैरो मार्ग, पुराना किला रोड, शेरशाह सूरी रोड, डब्ल्यू पाइंट से मथुरा रोड तक मथुरा रोड

पार्क एंड राइड शटल सेवा का रूट
मानसिंह रोड से पार्क एंड राइड की सुविधा मिलेगी। मानसिंह रोड से शटल सेवा का रूट आने-जाने का ये रहेगा-जसवंत सिंह प्लेस गोलचक्कर, अशोक रोड, सी-हैक्सागॉन, तिलक मार्ग, राइट टर्न, भगवानदास रोड, मथुरा रोड, लेफ्ट टर्न लेकर भैरों मार्ग, गेट नंबर एक से लूप से यू-टर्न, भैरो मार्ग, यू टर्न लेकर मथुरा रोड, लेफ्ट टर्न लेकर भगदान दास रोड, लेफ्ट टर्न लेकर तिलक मार्ग, लेफ्ट टर्न लेकर सी-हैक्सागॉन, लेफ्ट टर्न लेकर अकबर रोड और राइट टर्न लेकर मानसिंह रोड गोलचक्कर और मानसिंह रोड।
 
इंडिया गेट के रेडियल से ये रूट रहेगा
कस्तूबरबा गांधी रेडियल, सी-हैक्सागॉन, तिलक मार्ग, यू टर्न लेकर भगवान दास रोड, राइट टर्न लेकर मथुरा रोड, लेफ्ट टर्न लेकर भैरो रोड, गेट नंबर एक के सामने से लूप से यू टर्न, प्रगति मैदान, भैरो रोड, राइट टर्न लेकर मथुरा रोड, लेफ्ट टर्न लेकर भगवान दास रोड, लेफ्ट टर्न लेकर तिलक मार्ग, लेफ्ट टर्न लेकर सी हैक्सागॉन और राइट टर्न लेकर नेशनल स्टेडियम रेडियल। 

प्री-पेड ऑटो रिक्शा सुविधा यहां से

trade fair to start from today at pragati maidan, 1 lakh people to daily visit

ट्रेड फेयर के दौरान प्री-पेड ऑटो रिक्शा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रगति मैदान के मथुरा रोड की तरफ गेट नंबर-नौ और भैरो मार्ग पर गेट नंबर-दो पर प्री-पेड ऑटो रिक्शा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 

फुटओवर ब्रिज का प्रयोग करें
ट्रेड फेयर के दौरान मथुरा रोड पर भारी संख्या में लोगों का आवागमन रहेगा। ऐसे में लोग सड़क पार करने के लिए फुटओवर ब्रिज का प्रयोग करें। मथुरा रोड पर तीन फुटओवर ब्रिज हैं और भैरो मार्ग पर एक अंडरपास है। अन्य मेट्रो स्टेशनों को प्रगति मैदान से जोड़ने के लिए डीटीसी की राउंड रोबिन शटल सेवा चलाई जाएगी। 

संदिग्ध वस्तुओं को न छुएं
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने लोगों से आग्रह किया है कि मेले के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। मेले में मनचलों से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस की उपस्थिति हमेशा बनी रहेगी। इसके अलावा लोग पुलिस की सहायता के लिए 100, 1095 और 25844444 नंबर पर फोन कर सकते हैं।

मेट्रो स्टेशन पर मिलेंगे टिकट
दिल्ली में मंगलवार से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर के टिकट मेट्रो स्टेशन पर भी मिलेंगे। मेला पहले चार दिन कारोबारियों के लिए खुलेगा, जबकि 18 से 27 नवंबर तक आम जनता के लिए। मेट्रो स्टेशनों पर टिकट की बिक्री 18 नवंबर से होगी।

टिकट सुबह साढ़े आठ से शाम पांच बजे तक उपलब्ध होंगे। आम दिनों पर व्यस्क के लिए टिकट 60 रुपये और बच्चों के लिए 40 रुपये का रहेगा। वहीं वीकेंड और छुट्टियों के दिन व्यस्कों के लिए टिकट की कीमत 120 रुपये और बच्चों के लिए 60 रुपये रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed