फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   The country digital economy could be up by 70 lakh crore till 2025

2025 तक 70 लाख करोड़ की हो सकती है देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था

Sat, 01 Jun 2019 05:57 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 01 Jun 2019 05:57 AM IST
सार

  • 250 अरब डॉलर की है वर्तमान में डिजिटल अर्थव्यवस्था
  • 05 ट्रिलियन डॉलर की हो सकती है देश की अर्थव्यवस्था 2025 तक
  • 56 करोड़ इंटरनेट उपभोक्ताओं के साथ दुनिया की तीन बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा भारत 

विज्ञापन
The country digital economy could be up by 70 lakh crore till 2025
digital wallet

विस्तार

देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था में वर्ष 2025 तक एक ट्रिलियन डॉलर (करीब 70 लाख करोड़ रुपये) के स्तर पर पहुंचने की क्षमता है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में निदेशक संगीता सक्सेना ने शुक्रवार को भारत-चीन व्यापार मंच को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस दौरान उन्होंने देश के सेवा क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 56 करोड़ इंटरनेट उपभोक्ताओं और चीन के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े इंस्टैंट मैसेजिंग सेवा उपयोगकर्ताओं के साथ भारत दुनिया की तीन बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।
विज्ञापन


इन सबसे ऊपर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) है, जिसके पास आधार के रूप में 1.2 अरब लोगों का डाटा बेस मौजूद है। सक्सेना ने यापार मंच को संबोधित करने के दौरान चीनी निवेशकों को इस साल सितंबर में बंगलूरू में सेवा क्षेत्र के लिए आयोजित होने वाली ‘भारत वैश्विक प्रदर्शनी’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। 
विज्ञापन


सेवा क्षेत्र में काफी क्षमताएं

सक्सेना ने व्यापार मंच को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सेवा क्षेत्र में काफी क्षमताएं हैं। सरकार ने भी महसूस किया है कि भारत 2025 तक डिजिटल अर्थव्यवस्था के जरिए एक ट्रिलियन डॉलर का आर्थिक मूल्य बना सकता है। वर्तमान में हमारी डिजिटल अर्थव्यवस्था 200-250 अरब डॉलर की है, जो 500 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि भारत अगर आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के साथ शिक्षा, ऊर्जा, वित्त, स्वास्थ्य, लॉजिस्टिक और परिवहन जैसे अन्य क्षेत्रों में भी डिजिटल अर्थव्यवस्था की संभावनाओं को उजागर करता है तो इससे हमारी डिजिटल अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तालमेल से बाजार में आएगी विविधता

सक्सेना के मुताबिक, सेवा क्षेत्र चीन से स्थानीय और वैश्विक निवेशकों के लिए व्यापार का अवसर देता है ताकि उभरती प्रौद्योगिकियों में निवेश किया जा सके। उन्होंने कहा कि भारत चीन के अलावा कई देशों के साथ साझेदारी में प्रवेश कर रहा है ताकि तालमेल रखने से बाजार में विविधता आए। चीन विनिर्माण क्षेत्र में अग्रणी है, जबकि भारत सॉफ्टवेयर और सेवा क्षेत्र में अग्रणी है। 


जीडीपी में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी अधिक

भारत 2025 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। इसमें सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी तीन ट्रिलियन डॉलर की होगी। यह वही क्षेत्र है, जिसमें विकास की अधिकतम क्षमता है। देश की जीडीपी में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी 62 फीसदी है। यह 50 फीसदी से अधिक एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) आकर्षित करता है। भारत की 40 फीसदी से अधिक सेवाओं का निर्यात आईटी और सक्षम सेवाओं से होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed