फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   The cost of 2000 notes was reduced by 65 paise, rupee strengthened by 15 paise against the dollar

2000 के नोट की लागत में 65 पैसे की कमी, इधर डॉलर के मुकाबले 15 पैसे मजबूत हुआ रुपया

Wed, 10 Jul 2019 12:22 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 10 Jul 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
The cost of 2000 notes was reduced by 65 paise, rupee strengthened by 15 paise against the dollar
सांकेतिक तस्वीर

दो हजार रुपये के नोटों की लागत में 65 पैसे की कमी आई है। मंगलवार को वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी कि एक वित्तीय वर्ष के अंतर में 2,000 के नोट की लागत घट कर 3.53 रुपये रह गई है। इधर, डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत हुआ है। मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 15 पैसे की मजबूती के बाद 68.51 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


मंगलवार को वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा में बताया कि 2017-18 में 2,000 रुपये के नोट का विक्रय मूल्य 4.18 रुपये था जो 2018-19 में 3.53 रुपये रह गया। मालूम हो कि दो हजार रुपये के नोटों की छपाई भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड द्वारा की जाती है।
विज्ञापन


इसी प्रकार 500 रुपये के नोट का विक्रय मूल्य 2017-18 में 2.39 रूपए था जो 2018-19 में 2.13 रुपये रह गया। ठाकुर ने बताया कि 2016-17 और 2017-18 (जुलाई-जून) में करेंसी नोटों की छपाई पर हुआ खर्च क्रमश: 79.65 अरब रूपए और 49.12 अरब रूपए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत

The cost of 2000 notes was reduced by 65 paise, rupee strengthened by 15 paise against the dollar
rupee

वैश्विक बाजार में डॉलर की मांग कमजोर रहने से मंगलवार को रुपये में बढ़त दिखी। मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 15 पैसे की मजबूती के बाद 68.51 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ। क्रूड कीमतों में उछाल और वैश्विक बाजार में तेजी की उम्मीदों के कारण अमेरिकी डॉलर पर दबाव बढ़ा।

कारोबार की शुुरुआत में रुपया गिरकर 68.84 के स्तर पर चला गया था, लेकिन बाद में इसमें सुधार आया। एक दिन पहले सोमवार को भारतीय मुद्रा में 24 पैसे की बड़ी गिरावट दिखी थी। इस दौरान सरकार की 10 वर्षीय बांड यील्ड 6.59 फीसदी के स्तर पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed