फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ten million worth of bullion goods stuck in other cities due to coronavirus

कोरोना का असर: आगरा के सराफा कारोबारियों का 100 करोड़ का माल अटका

Tue, 07 Jul 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Jul 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
ten million worth of bullion goods stuck in other cities due to coronavirus
आगरा का सराफा बाजार - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के भय से अन्य राज्यों की सराफा मंडियां लगभग बंद हैं। इससे आगरा के सराफा कारोबारियों का झटका लगा है। उनका लगभग 100 करोड़ रुपये का माल अटक गया है। ये ऐसे समय में हुआ है, जब कारोबार धीरे-धीरे खुल रहे हैं।

विज्ञापन


आगरा से बड़ी संख्या में विभिन्न राज्यों में चांदी की पायल और अन्य सामान जाता है। प्रमुख खपत वाले महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार, ओडीशा, बंगाल के अलावा उप्र में बनारस, बरेली आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन



कारोबारियों का कहना है कि कोरोना के भय के चलते कुछ मंडियां बंद हो गई हैं, तो बंदी की कुछ कगार पर हैं। इसका नुकसान आगरा के कारोबार को उठाना पड़ रहा है। जो माल तैयार किया था, वह जा नहीं पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- 800 चांदी कारोबारी है आगरा में 
- 2000 हजार करोड़ रुपये का है टर्नओवर

कारोबार पर पड़ रहा असर

सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने कहा कि महामारी के भय से अन्य राज्य और शहरों की मंडियां लगभग बंद हैं। इसका असर आगरा के कारोबार पर पड़ रहा है। लगभग 100 करोड़ रुपये का माल अटक गया है। 

बाजार खोलने पर नहीं हो रहा फैसला

कारोबारी प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के चलते नई आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है। क्योंकि अन्य मंडियों में काम रुका पड़ा है। बाजार खोलने को लेकर देश भर के सराफा कारोबारी एकमत होकर फैसला नहीं ले पा रहे हैं। 

बारिश भी बिगाड़ रही खेल

कारोबारी मनोज गुप्ता ने कहा कि बाजार तो प्रभावित है ही, इधर मानसून भी शुरू हो चुका है। आगरा में भले बारिश न के बराबर पड़ रही है, लेकिन अन्य जगह अच्छी वर्षा हो पड़ रही है। इसका भी असर पड़ा है। 

तैयार माल अटका

कारोबारी मनीष पारोलिया ने कहा कि डिमांड घटने से काफी तैयार माल जाने से रह गया है। जबकि लॉकडाउन में लंबे समय की बंदी के बाद चांदी कारोबार अभी संभलना ही शुरू हुआ था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed