फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Tata Steel lost more than 1 million pounds everyday in the britain last year

टाटा स्टील को पिछले साल ब्रिटेन में हर रोज हुआ 10 लाख पौंड से अधिक का घाटा

Mon, 12 Aug 2019 01:14 AM IST
Avdhesh Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 12 Aug 2019 01:14 AM IST
सार

  • इस साल मार्च में समाप्त हुए वित्त वर्ष में 37.10 करोड़ पौंड का घाटा हुआ
  • टाटा स्टील वेल्स के दक्षिणी हिस्से में पोर्ट टैलबोट में ब्रिटेन के सबसे बड़े इस्पात संयंत्र का संचालन करती है
  • दो में से एक भट्ठी बंद होने से उत्पादन 36 लाख टन से कम होकर 325 लाख टन पर आ गया

विज्ञापन
Tata Steel lost more than 1 million pounds everyday in the britain last year
टाटा स्टील

विस्तार

दिग्गज भारतीय इस्पात कंपनी टाटा स्टील को पिछले साल ब्रिटेन में हर रोज 10 लाख पौंड से अधिक का घाटा हुआ। कंपनी की वार्षिक रिपार्ट में इसकी जानकारी दी गयी है। टाटा स्टील को उत्पादन घटने के कारण इस साल मार्च में समाप्त हुए वित्त वर्ष में 37.10 करोड़ पौंड का घाटा हुआ।
विज्ञापन


टाटा स्टील वेल्स के दक्षिणी हिस्से में पोर्ट टैलबोट में ब्रिटेन के सबसे बड़े इस्पात संयंत्र का संचालन करती है। दी संडे टाइम्स के अनुसार, यह एक साल पहले के 22.20 करोड़ पौंड से अधिक है। वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश संयंत्र से कंपनी का टर्नओवर एक प्रतिशत बढ़कर 24 लाख पौंड पर पहुंच गया लेकिन दो में से एक भट्ठी बंद होने से उत्पादन 36 लाख टन से कम होकर 325 लाख टन पर आ गया।
विज्ञापन


अखबार ने कहा कि टाटा स्टील यूके के घाटे का खुलासा ऐसे समय किया गया है जब इस्पात उद्योग भविष्य के लिये संघर्ष कर रहा है। टाटा स्टील की योजना जर्मनी की कंपनी थाइसेनक्रुप के साथ मिलकर संयुक्त उपक्रम बनाने की थी। लेकिन यूरोपीय आयोग ने इसे रोक दिया। कंपनी ने माना कि प्रस्तावित संयुक्त उपक्रम यूरोप में टिकाउ भविष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण था। कंपनी ने कहा कि वह भविष्य में उसी तरह का परिणाम पाने के लिये हर संभव उपक्रम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed