{"_id":"58e770be4f1c1b1a205b4a8d","slug":"syria-dropped-by-market-sensex-plunged-220-73-points-nifty-also-hit-the-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में दिखी गिरावट, सेसेंक्स 220.73 अंक पर लुढ़का, निफ्टी भी लाल निशान पर हुआ बंद ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
बाजार में दिखी गिरावट, सेसेंक्स 220.73 अंक पर लुढ़का, निफ्टी भी लाल निशान पर हुआ बंद
amarujala.com- presented by: आनंद
Updated Fri, 07 Apr 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से घरेलू बाजार में चल रही गिरावट के बाद शुक्रवार को सेंसेक्स भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे पहले बाजार में खासी तेजी देखी गई थी। 30 शेयरों वाले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 220.73 अंकों की गिरावट के साथ 29,706.61 पर बंद हुआ।
यही हाल 50 शेयरों वाले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी का भी रहा। निफ्टी 63.65 अंक गिरकर 9,198.30 के स्तर पर बंद हुआ। आज सुबह से ही घरेलू बाजार गिरावट के स्तर पर खुला था।
गिरावट के साथ 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 96 अंकों की गिरावट के साथ 29,830 के स्तर पर खुला था। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी बाजार के खुलते ही गिरावट दर्ज की गई थी। निफ्टी 34 अंकों की गिरावट के साथ 9,227 के स्तर पर खुला था। इसके साथ ही रुपये का हाल भी कुछ ऐसा ही दिख रहा था। रुपये ने 16 पैसे की गिरावट के साथ शुरुआत की थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 64.69 पर खुला था। इससे पहले गुरुवार को भी बीएसएसी और एनएसई का हाल बाजार के खुलते ही कुछ ऐसा ही रहा था। 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 29,907 के स्तर पर खुला था।
विज्ञापन
वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी गिरावट के साथ 9239 के स्तर पर खुला था। बात करें शेयरों की तो सन फार्मा, अदाणी पोट्र्स, पॉवर ग्रिड, कोल इंडिया, एचडीएफसी लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, टाटा मोटर्स, लुपिन के शेयरों में मुनाफा वसूली से 2.38 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। शेयर कारोबारियों ने बाजार में गिरावट का कारण बिकवाली और अमेरिका द्वारा सीरिया पर मिसाइल हमला करने से भू-राजनीतिक चिंता बढऩा बताया।