{"_id":"5dc20f388ebc3e5b656c26f6","slug":"sugar-production-in-india-likely-to-fall-by-21-5-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में चीनी उत्पादन में 21.5 फीसदी की गिरावट की संभावना","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
भारत में चीनी उत्पादन में 21.5 फीसदी की गिरावट की संभावना
Wed, 06 Nov 2019 05:40 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 06 Nov 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
चीनी
- फोटो : अमर उजाला
भारत में चीनी उत्पादन वर्ष 2019-20 में 21.5 फीसदी की गिरावट के साथ करीब 2.6 करोड़ टन रहने की संभावना है। भारतीय चीनी मिलों के संगठन इस्मा (आईएसएमए) ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में इस वर्ष कम गन्ना उत्पादन और एथेनॉल बनाने में गन्ने का इस्तेमाल किए जाने के चलते यह दावा किया है। इससे पहले जुलाई में इस्मा ने 2.82 करोड़ टन चीनी उत्पादन का अनुमान लगाया था।
विज्ञापन
संगठन ने कहा कि बहुत जल्द चीनी मिलें गन्ना पिराई की प्रक्रिया शुरू करने जा रही हैं इसके बाद ही उत्पादन की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा। आईएसएमए के मुताबिक 2018-19 में 3.32 करोड़ चीनी उत्पादन किया था जिसमें से 2.55 करोड़ टन की बिक्री हुई। दरअसल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में सामान्य से अधिक बारिश होने के कारण इस साल चीनी उत्पादन अनुमान से कम रहेगा।
विज्ञापन