{"_id":"581a54c74f1c1bc132437468","slug":"state-bank-of-india-cuts-home-loans-to-lowest-in-6-yrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक ने होम लोन किया सस्ता, लाखों लोगों की मुराद होगी पूरी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
स्टेट बैंक ने होम लोन किया सस्ता, लाखों लोगों की मुराद होगी पूरी
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
Updated Thu, 03 Nov 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ने होम लोन पर ब्याज दरों में कटौती की है। अब स्टेट बैंक का होम लोन दर 9.1 फीसदी हो गई है, जो कि छह साल में सबसे कम है। इसके साथ ही त्योहारी मौसम में होम लोन लेने वालों को कोई प्रोसेसिंग फी भी नहीं देनी होगी।
स्टेट बैंक की तरफ से यहां बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक त्योहारी योजना के तहत महिलाओं को होम लोन 9.1 फीसदी की वार्षिक ब्याज दर पर, जबकि अन्य लोगों को यह 9.15 फीसदी की दर पर मिलेगा। यह ब्याज दर नवंबर और दिसंबर 2016 में लिए जाने वाले होम लोन पर लागू होगी। बैंक ने इस दौरान लिए जाने वाले लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस भी माफ कर दी है।
स्टेट बैंक के अनुसार नई दरों से 50 लाख रुपये के लोन पर ग्राहकों को 542 रुपये प्रति महीने कम देने होंगे। इस साल मार्च के महीने से ईएमआई में 1,500 रुपये की कमी हुई है।