फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   sridevi net worth is more than 247 crore rupees

247 करोड़ की मल्लिका थी श्रीदेवी, इस साल कमाए थे करीब 13 करोड़ रुपये

Sun, 25 Feb 2018 02:37 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Feb 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
sridevi net worth is more than 247 crore rupees
फाइल फोटो

बॉलीवुड की मश्हूर अदाकारा श्रीदेवी अपने पीछे करीब 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति अपने पीछे छोड़ के गई हैं। इस संपत्ति में उनके पति बोनी कपूर की हिस्सेदारी नहीं है। अगर उनके पति की संपत्ति को भी इसमें जोड़ दिया जाए तो फिर यह आंकड़ा 500 करोड़ रुपये के पार चला जाएगा। 

विज्ञापन


247 करोड़ रुपये की नेटवर्थ
2018 में श्रीदेवी की नेटवर्थ 247 करोड़ रुपये थी। इसमें पिछले कुछ सालों से 24 फीसदी की वृद्धि हो रही है। 2011 के बाद से फिल्मों में वापसी करने के बाद से सालाना कमाई 13 करोड़ रुपये थी। देश की पहली महिला सुपरस्टार कहीं जाने वाली श्रीदेवी ने हाल ही में 2 करोड़ रुपये की बेंटले लक्जरी कार खरीदी थी। 
विज्ञापन


लक्जरी गाड़ियों का था शौक
हालांकि श्रीदेवी को गाड़ियों का बहुत कम शौक था। लेकिन उन्होंने कभी भी छोटी गाड़ियां नहीं खरीदी थी। श्रीदेवी के पास कुल 7 गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत 9 करोड़ रुपये है। इन गाड़ियों में ज्यादातर ऑडी और फोर्ड शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घरों की मालकिन
श्रीदेवी ने अपनी कमाई से तीन घर भी खरीदे थे। इनकी मार्केट वैल्यू आज की तारीख में 62 करोड़ रुपये से ज्यादा है। 

इन ब्रांड्स की अंबेसडर 
श्रीदेवी ग्लोबल ब्रांड्स जैसे कि लक्स और तनिष्क की ब्रांड अंबेसडर भी थी, जिससे उन्हें अच्छी कमाई हुई है। प्रत्येक फिल्म के लिए वो 3.4 करोड़ से 4.5 करोड़ रुपये चार्ज करती थीं, हालांकि इसके बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed