फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   SpiceJet to start 38 new flights during Sep 15-25

Spicejet Flights: स्पाइसजेट ने किया 38 नई उड़ानें शुरू करने का एलान  

Wed, 15 Sep 2021 06:13 PM IST
Amit Mandal Amit Mandal
Updated Wed, 15 Sep 2021 06:13 PM IST
सार

कंपनी ने कहा कि वह दुबई से मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, कोच्चि, कोझिकोड, अमृतसर और मंगलूरू को जोड़ने वाली उड़ान भी दोबारा शुरू करेगी।

विज्ञापन
SpiceJet to start 38 new flights during Sep 15-25
स्पाइस जेट - फोटो : social media

विस्तार

घरेलू एविएशन कंपनी स्पाइसजेट तेजी से अपने उड़ानों की संख्या और रूट बढ़ा रही है। स्पाइसजेट ने बुधवार को मुंबई और उदयपुर जैसे घरेलू डेस्टिनेशंस को जोड़ने वाली 38 नई घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत कर दी है। 
विज्ञापन


इन रूट्स पर नई उड़ानें 
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्पासजेट ने दिल्ली-सूरत-दिल्ली, बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू, मुंबई-जयपुर-मुंबई, मुंबई-झरसुगुड़ा-मुंबई, चेन्नई-पुणे-चेन्नई, चेन्नई-जयपर-चेन्नई और चेन्नई-वाराणसी-चेन्नई रूट पर उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि वह दुबई से मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, कोच्चि, कोझिकोड, अमृतसर और मंगलूरू को जोड़ने वाली उड़ान भी दोबारा शुरू करेगी। कंपनी के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिह ने कहा कि हमें ये घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम 38 नई घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम पहली बार अपने नेटवर्क में विसाखापत्तनम से मुंबई, उदयपुर से चेन्नई, और दिल्ली-माले रूट शुरू करने जा रहे हैं। 

नई उड़ानों के संचालन के लिए विमानन कंपनी अपने क्यू400 विमान का इस्तेमाल करेगी। स्पाइसजेट ने पिछले दिनों चेन्नई से विशाखापत्तनम, हैदराबाद और कोलकाता के लिए नॉन स्टॉप फ्लाइट की शुरुआत की घोषणा की है। .

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed