फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Slight decline in toy exports from the country, no significant growth despite measures like quality control

Toy Export: देश से खिलौना निर्यात में मामूली गिरावट, गुणवत्ता नियंत्रण जैसे उपायों के बावजूद खास वृद्धि नहीं

Wed, 08 May 2024 06:15 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 08 May 2024 06:15 AM IST
सार

Toy Export: आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2019-20 से 2021-22 तक खिलौना निर्यात 12.96 करोड़ डॉलर से बढ़कर 17.7 करोड़ डॉलर पहुंच गया।

विज्ञापन
Slight decline in toy exports from the country, no significant growth despite measures like quality control
खिलौने (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

देश से खिलौना निर्यात 2023-24 में मामूली घटकर 15.23 करोड़ डॉलर रहा। 2022-23 में यह आंकड़ा 15.38 करोड़ डॉलर था। हालांकि, आयात 2022-23 के 6.23 करोड़ डॉलर से बढ़कर 2023-24 में 6.49 करोड़ डॉलर पहुंच गया।

विज्ञापन


आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2019-20 से 2021-22 तक खिलौना निर्यात 12.96 करोड़ डॉलर से बढ़कर 17.7 करोड़ डॉलर पहुंच गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के खिलौना निर्यात को अनिवार्य गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों से खास लाभ नहीं हुआ। घरेलू उपायों का उद्देश्य स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देना था, लेकिन इनसे खिलौना निर्यात में खास वृद्धि नहीं हुई। 
विज्ञापन


वैश्विक निर्यात में भारत का 0.3 फीसदी हिस्सा
जीटीआरआई के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, भारतीय गुणवत्ता परिषद ने चीन से घटिया खिलौनों के आयात पर रोक लगाई। इसके बावजूद भारत से निर्यात में वृद्धि नहीं हुई। वैश्विक खिलौना निर्यात में भारत की हिस्सेदारी महज 0.3 फीसदी है, जबकि चीन की 80 फीसदी। चीन ने 2023-24 में कुल 48.3 अरब डॉलर के खिलौनों का निर्यात किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed