फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Shock: PF interest to be 8.1 percent for 2019-20, impact on crores of employees

झटका: 2019-20 के लिए 8.1 फीसदी हो सकता है पीएफ पर ब्याज, करोड़ों कर्मचारियों पर असर

Sat, 27 Jun 2020 06:44 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 27 Jun 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
Shock: PF interest to be 8.1 percent for 2019-20, impact on crores of employees
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन का असर अब नौकरीपेशा की बचत पर भी पड़ने वाला है। एफडी सहित अन्य लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरें घटाने के बाद सरकार अब प्रोविडेंट फंड (पीएफ) की दरों में कटौती कर सकती है। इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय (ईपीएफओ) जल्द ही श्रम मंत्रालय के साथ बैठक करने वाला है।

विज्ञापन


मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ईपीएफओ ने मार्च में तय किया था कि वित्तवर्ष 2019-20 के लिए पीएफ पर 8.5% ब्याज दिया जाएगा। हालांकि, इसे लागू करने के लिए वित्त मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिली थी। दरों की एक बार फिर समीक्षा के बाद ईपीएफओ 0.40 फीसदी कटौती करने पर विचार कर रहा है, जिससे बीते वित्तवर्ष के लिए ब्याज दर 8.10 फीसदी हो जाएगी।
विज्ञापन


ब्याज पर दबाव के तीन बड़े कारण

  • बाजार में जारी उतारचढ़ाव और बॉन्ड व फंड में निवेश पर रिटर्न में गिरावट।
  • कोरोना संकट के बीच फंड निकासी की विशेष व्यवस्था से लाखों कर्मचारियों ने कई हजार करोड़ रुपये ईपीएफ से निकाले।
  • वेतन पर असर से पीएफ में कर्मचारी और कंपनियों का अंशदान भी कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed