फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Shell firms can face criminal action new Companies Act deposit black money Demonetization

नोटबंदी: फर्जी कंपनियों पर और कसेगा शिकंजा, मौजूदा कानून में बदलाव की तैयारी

Mon, 23 Oct 2017 10:07 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Mon, 23 Oct 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
Shell firms can face criminal action new Companies Act deposit black money Demonetization
प्रतीकात्मक तस्वीर

नोटबंदी के दौरान काला धन सफेद करने के लिए इस्तेमाल की गईं शैल कंपनियों पर सरकार अपना शिकंजा और कसने की तैयारियों में है। इसके लिए सरकार मौजूदा कानूनों में बदलाव करने वाली है जिसके बाद ऐसी कंपनियों पर क्रिमिनल एक्शन लिया जा सकेगा।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, मिनिस्ट्री ऑप कॉर्पोरेट अफेयर्स (MCA) जिसने पहले दो लाख से ज्यादा रिटर्न ना भरने वाली कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया था अब वह 'न्यू कंपनी एक्ट' के सेक्शन 447 में एक प्रावधान जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लागू होने के बाद फ्रॉड के किसी केस में तीन से 10 साल की सजा दी जा सकेगी। किसी तरह की चूक और छिपाने को फ्रॉड की श्रेणी में रखा जाएगा।
विज्ञापन


नोटबंदी में फर्जी कंपनियों से सफेद हुआ कालाधन, पकड़ में आईं हजारों कंपनियां
विज्ञापन
विज्ञापन


शैल कंपनियों के फैले जाल पर नकेल कसने के लिए MCA और राजस्व विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। सरकार को आशंका है कि नोटबंदी के दौरान बहुत सारी शैल कंपनियों के जरिए ही लोगों ने काला धन जमा किया और बाद में निकाल लिया। नोटबंदी के बाद कर विभाग को जो शुरुआती आंकड़े मिले थे उसके मुताबिक 4,600 करोड़ रुपए तो कुल छह हजार कंपनियों ने जमा किए थे।

कुछ कंपनी तो ऐसी हैं जिनके 900 से ज्यादा बैंक अकाउंट निकले थे। कर अधिकारी के मुताबिक, ज्यादा खाते रखना जुर्म नहीं है लेकिन यह पता किया जाएगा कि पैसे बताए गए स्त्रोतों से प्राप्त हुए हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed