फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Share Market Update Today Gift Nifty 50 Positive Start Stock Market Sensex Share Price News in Hindi

Share Market Opening Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला; सेंसेक्स-निफ्टी उछले

Mon, 20 Jan 2025 09:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 20 Jan 2025 09:49 AM IST
विज्ञापन
Share Market Update Today Gift Nifty 50 Positive Start Stock Market Sensex Share Price News in Hindi
Share Market - फोटो : Amar Ujala

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 398.21 अंक चढ़कर 77,017.54 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 105.15 अंक चढ़कर 23,308.35 अंक पर पहुंचा। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे बढ़कर 86.47 पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,318.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी रही बाजार की चाल
वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 398.21 अंक चढ़कर 77,017.54 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 105.15 अंक की बढ़त के साथ 23,308.35 अंक पर रहा।


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में नौ प्रतिशत की तेजी आई। भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर भी लाभ में रहे। इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई और अमेरिकी बाजार का हाल
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

14 पैसे की बढ़त के साथ 86.46 प्रति डॉलर पर
घरेलू शेयर बाजारों और एशियाई मुद्राओं में सकारात्मक रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे की बढ़त के साथ 86.46 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.48 प्रति डॉलर पर खुला और फिर डॉलर के मुकाबले 86.46 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.60 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed