{"_id":"58be94d04f1c1bbd75dc3f95","slug":"share-market-sensex-nifty-opens-below-ahead-of-up-poll-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार: सेंसेक्स 29000 के नीचे बंद, निफ्टी 16 अंक गिरकर बंद","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
शेयर बाजार: सेंसेक्स 29000 के नीचे बंद, निफ्टी 16 अंक गिरकर बंद
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Tue, 07 Mar 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को मिली तेजी के बावजूद मंगलवार के दिन कमजोर ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।
विज्ञापन
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(बीएसई) का सेंसेक्स 49 प्वाइंट गिरकर 28,999 पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 16 प्वाइंट गिरकर 8,947 पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
रियल्टी, एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर को छोड़कर आज किसी भी सेक्टर में तेजी देखने को नहीं मिली। वहीं बैंकिंग, ऑटो, फाइनेंशियल और मेटल शेयरों में गिरावट देखी गई है। माना जा रहा है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद बाजार में यह सुस्ती देखने को मिली जो कि इस पूरे हफ्ते जारी रहे सकती है।
विज्ञापन