फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Share Market Sensex and Nifty declined in early trade

Share Market: शुरुआती झटकों के बाद हरे निशान पर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में सपाट कारोबार

Wed, 09 Jul 2025 10:32 AM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 09 Jul 2025 10:32 AM IST
सार

मंगलावर को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Share Market Sensex and Nifty declined in early trade
Share Market - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

वैश्विक बाजार के मिले-जुले रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। टैरिफ को लेकर अनिश्चितता और पहली तिमाही के नतीजों के मौसम की शुरुआत के कारण निवेशक सतर्क दिखे। दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर सेंसेक्स 34.36 (0.04%) अंक चढ़कर 83,755.73 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 15.46 (0.06%) अंक की बढ़त के साथ 25,537.95 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: FSSAI Warning: ई-कॉमर्स साइटों को खाद्य नियामक की चेतावनी, नियम तोड़ने पर कार्रवाई; पोर्टल पर देना होगा विवरण
विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 170.42 अंक गिरकर 83,542.09 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 44.35 अंक गिरकर 25,478.15 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का क्या रहा हाल?

सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक पिछड़ गए। हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, मारुति और टाइटन लाभ में रहे।

एनएसई के टॉप गेनर्स

एनएसई के टॉप लूजर्स शेयर



निवेशकों को है स्पष्टता का इंतजार

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने कहा कि बाजार टैरिफ के मोर्चे पर चल रही हलचल को काफी हद तक नजरअंदाज कर रहे हैं और स्पष्टता आने का इंतजार कर रहे हैं। शायद, निकट भविष्य में बाजार के नजरिए से पहली तिमाही के नतीजे ज्यादा महत्वपूर्ण होंगे। अमेरिका ने 2 अप्रैल के रेसिप्रोकल टैरिफ के निलंबन को 1 अगस्त तक बढ़ा दिया है।

एशियाई और अमेरिकी बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग निचले स्तर पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को अमेरिकी बाजार सपाट स्तर पर बंद हुए।

अस्थिरता बढ़ने की उम्मीद 

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अनुसंधान) प्रशांत तापसे ने कहा कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के मिनट्स (9 जुलाई) और टीसीएस की आय (10 जुलाई) के साथ, अस्थिरता बढ़ने की उम्मीद है।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 70.01 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत गिरकर 70.01 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 26.12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालाँकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,366.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। मंगलवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 270.01 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 83,712.51 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 61.20 अंक या 0.24 प्रतिशत चढ़कर 25,522.50 पर बंद हुआ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed