{"_id":"5fa28b079836f30dcf4ffd11","slug":"share-market-news-4-november-bse-nse-sensex-today-stock-market-latest-update-november-4-share-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसई सेंसेक्स 355 और निफ्टी 95 अंक मजबूत होकर हुआ बंद, इन कंपनियों को हुआ फायदा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
बीएसई सेंसेक्स 355 और निफ्टी 95 अंक मजबूत होकर हुआ बंद, इन कंपनियों को हुआ फायदा
Wed, 04 Nov 2020 04:35 PM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 04 Nov 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 355.01 अंक उछलकर 40,616.14 और एनएसई निफ्टी 95 अंक मजबूत होकर 11,908.50 अंक पर बंद हुआ। इस उछाल के दौरान पांच फीसदी की बढ़ोतरी के साथ इंडसइंड बैंक को सबसे अधिक लाभ हुआ, वहीं इसके बाद सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, कोटक बैंक और टेक महिंद्रा का स्थान रहा।
विज्ञापन
दूसरी ओर, एचडीएफसी, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और एलएंडटी के शेयरों में कमी देखी गई। व्यापारियों के अनुसार, घरेलू इक्विटी ने वैश्विक शेयरों का अनुसरण किया जो अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम से पहले काफी साकारात्मक दिखा।
विज्ञापन
एशिया की बात करे तो यहां शंघाई, सियोल और टोक्यो जैसे शहर में शेयर बाजार पूंजी लाभ के साथ समाप्त हुए जबकि हांगकांग लाल निशान के साथ बंद हुआ। यूरोप में भी स्टॉक एक्सचेंज शुरुआती सौदों में सकारात्मक नोट पर कारोबार कर रहे थे। इस बीच, अंतर्राष्ट्रीय तेल बाजार में क्रूड 2.72 फीसदी बढ़कर 40.79 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन