फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Sensex up 250 points in early trade, nifty crosses 10,950 points

शुरुआती कारोबार में सेंसक्स 250 अंक उछला, निफ्टी 10,950 अंक के पार

Mon, 21 Jan 2019 11:24 AM IST
अजय सिंह भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: अजय सिंह Updated Mon, 21 Jan 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
Sensex up 250 points in early trade, nifty crosses 10,950 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच चुनिंदा बड़ी कंपनियों के शेयरों में घरेलू निवेशकों की लिवाली से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 250 अंक उछला। 

विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 245.19 अंक यानी 0.67 प्रतिशत बढ़कर 36,631.80 अंक पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 53.10 अंक यानी 0.49 प्रतिशत चढ़कर 10,960.05 अंक पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


शेयर ब्रोकरों ने कहा कि बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों से उत्साहित घरेलू निवेशकों ने लिवाली जारी रखी। इसके अलावा, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर चल रहे विवाद के नरम पड़ने से अन्य एशियाई बाजारों में मजबूत रुख रहा। इससे भी घरेलू शेयर बाजारों को समर्थन मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 124.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि विदेशी निवेशक 97 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed