{"_id":"5be12aebbdec2269ac7eeebc","slug":"sensex-rises-200-points-in-early-trade-nifty-crosses-10-550-points","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,550 अंक के पार, रुपया में भी मामूली सुधार","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,550 अंक के पार, रुपया में भी मामूली सुधार
बिजनेस डेस्क, मुंबई
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
Sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतर तिमाही नतीजों और विदेशी पूंजी निवेश के बीच वाहन, बैंकिंग और धातु कंपनियों के शेयरों में तेजी से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक सुधर कर 35,000 अंक के पार चला गया।
विज्ञापन
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 207.21 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 35,158.13 अंक पर पहुंच गया। सोमवार को सेंसेक्स करीब 61 अंक गिरकर बंद हुआ था।
विज्ञापन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 54.90 अंक यानी 0.52 प्रतिशत चढ़कर 10,578.90 अंक पर पहुंच गया। ब्रोकरों ने कहा कि अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले वॉल स्ट्रीट में तेजी से अन्य एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा।
विज्ञापन
तात्कालिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) 622 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे।
बंबई शेयर बाजार और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बुधवार (सात नवंबर) को विशेष कारोबार सत्र के लिये खुलेगा। मुहूर्त कारोबार का समय शाम 5 बजे से साढ़े छह बजे का है।
अन्य एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई सूचकांक शुरुआती कारोबार में 1.02 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सूचकांक 0.42 प्रतिशत चढ़ा। हालांकि, शंघाई कंपोजिट सूचकांक 1.05 प्रतिशत जबकि हांगकांग का हेंग सेंग 0.22 प्रतिशत गिरा। अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज सोमवार को कारोबार की समाप्ति पर 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 21 पैसे सुधरा
निर्यातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 21 पैसे सुधर कर 72.91 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। मुद्रा डीलरों ने कहा कि अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती बढ़त से रुपये को समर्थन मिला।
विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग आने से रुपये सोमवार को 67 पैसे फिसलकर 73.12 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 118.44 अंक यानी 0.34 प्रतिशत बढ़कर 35,069.36 अंक पर पहुंच गया।