{"_id":"59c0a3bf4f1c1bb0688b54b5","slug":"sensex-nifty-open-with-down-and-rupee-also-down-against-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स-निफ्टी की धीमी पड़ी रफ्तार, रुपया भी हुआ कमजोर","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
सेंसेक्स-निफ्टी की धीमी पड़ी रफ्तार, रुपया भी हुआ कमजोर
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को धीमी रफ्तार के साथ खुला है। 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) 32 हजार के स्तर पर बरकार है, लेकिन उसमें गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 50 शेयरों वाले निफ्टी 10 हजार के पार खुला है। बीएसई 32 हजार और निफ्टी 10 हजार के स्तर पर खुला है।
विज्ञापन
बता दें कि सेंसेक्स 9 अंकों की गिरावट के साथ 32,413 पर पहुंच गया है। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 9 अंकों की गिरावट के साथ 10,143 के स्तर पर खुला है।
इससे पहले सेंसेक्स मंगलवार को 32,423 और निफ्टी 10,153 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के साथ रुपया भी गिरावट का मुंह देखकर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे घटकर 64.18 के स्तर पर खुला है। इससे पहले रुपया सोमवार को को 6 पैसे की कमजोरी के साथ 64.13 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन