फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Sensex declines 96.01 points to settle at 72,989.93 Nifty falls 36.65 points to close at 22,082.65.

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी; सेंसेक्स 96 अंक गिरा, निफ्टी 22,082 पर हुआ बंद

Tue, 04 Mar 2025 03:46 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 04 Mar 2025 03:46 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: मंगलवार सुबह 300 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार लाल निशान पर ही बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के दौरान बाजार थोड़ा संभला लेकिन वह लाल निशान को पार नहीं कर सका।

विज्ञापन
Sensex declines 96.01 points to settle at 72,989.93 Nifty falls 36.65 points to close at 22,082.65.
शेयर बाजार का हाल बेहाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन भी गिरावट के साथ बंद हुआ। मंगलवार सुबह 300 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार लाल निशान पर ही बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के दौरान बाजार थोड़ा संभला लेकिन वह लाल निशान को पार नहीं कर सका। सेंसेक्स 96.01 अंक गिरकर 72,989.93 अंक पर बंद हुआ और निफ्टी भी 36.65 अंक फिसलकर 22,082.65 पर रहा।
विज्ञापन


बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 96.01 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,989.93 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 452.4 अंक तक लुढ़क गया था। शुल्क युद्ध को लेकर चिंता गहराने और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी के बीच वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। सेंसेक्स के तीस शेयरों में से 18 नुकसान में जबकि 12 लाभ में रहे।
विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के मानक सूचकांक निफ्टी में लगातार 10वें दिन गिरावट रही और यह 36.65 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,082.65 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक 22,000 के नीचे 21,974.45 अंक पर खुला लेकिन बाद में कुछ नुकसान की भरपाई कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल निशान वाले शेयर
सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, सन फार्मास्यूटिकल्स, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी इंडिया, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

इन शेयरों ने हरे रंग पर कारोबार किया
दूसरी ओर, लाभ में रहने वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, जोमैटो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।

अन्य बाजारों का हाल
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक लाभ में रहा। यूरोप के बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार सोमवार को नुकसान में रहे थे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.64 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।


शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 4,788.29 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 112.16 अंक टूटा था जबकि एनएसई निफ्टी में मामूली 5.40 अंक की गिरावट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed