फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   sensex closing bell share market closing bell today sensex closing 30 december 2022

Sensex Closing Bell: 2022 के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 293 अंक टूटा

Fri, 30 Dec 2022 04:20 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 30 Dec 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
sensex closing bell share market closing bell today sensex closing 30 december 2022
शेयर बाजार - फोटो : iStock

साल के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को सेंसेक्स 293 अंकों की गिरावट के साथ 60840 और निफ्टी 85 अंकों की गिरावट के साथ 18105 के लेवल पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी, एफएमसीजी और फाइनेंशियल सेक्टर के इंडेक्स में भी गिरावट दिखी। इस दौरान सेंसेक्स के टॉप-30 में 11 शेयर मजबूती के साथ जबकि 19 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स में 0.48 प्रतिशत की जबकि निफ्टी में 0.47 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक और जोमेटो के शेयर दो-दो प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। साल के आखिरी दिन के कारोबारी सेशन में रुपया डॉलर के मुकाबले 0.09% की बढ़त के साथ 82.7200 के लेवल पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सेशन में यह 82.7925 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन

# वर्ष 2022 के आखिरी दिन सेंसेक्स में कारोबार बंद होते समय ये रहा शेयरों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

# ये रहे निफ्टी के टॉप गेनर और टॉप लूजर शेयर 

घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबारी सेशन में बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज, टाइटन, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और टाटा मोटर्स के शेयर टॉप गेनर्स रहे। जबकि आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, आईटीसी और नेस्ले इंडिया के शेयर टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे।
 

विज्ञापन

sensex closing bell share market closing bell today sensex closing 30 december 2022
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media
सोने में 205 रुपये की तेजी, चांदी 30 रुपये टूटी
वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 205 रुपये की मजबूती के साथ 55,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 55,005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी 30 रुपये की गिरावट के साथ 69,698 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी के एक विश्लेषक ने बताया कि अमेरिकी रोजगार के आंकड़ों को लेकर बनी चिंताएं कम होने से जिंस बाजार में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे सप्ताह भी तेजी कायम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed