{"_id":"6128dd738ebc3e79d1361b04","slug":"sensex-closes-above-56k-for-first-time-nifty-scales-16-700","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स 56 हजार पार: पहली बार ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा, विश्व बाजार में सुस्ती के बावजूद आया उछाल","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
सेंसेक्स 56 हजार पार: पहली बार ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा, विश्व बाजार में सुस्ती के बावजूद आया उछाल
Fri, 27 Aug 2021 06:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:11 PM IST
सार
शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 175 अंक चढ़कर 56 हजार के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया। विश्व बाजार में सुस्ती का भी यहां कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार में भारी तेजी
- फोटो : Courtesy: iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक (बीएसई सेंसेक्स) शुक्रवार को अब तक के सर्वोच्च स्तर 56,000 को पार कर गया। सेंसेक्स 175 अंक चढ़कर 56,124.72 पर बंद हुआ। बुनियादी ढांचागत क्षेत्र, वित्त व फार्मा कंपनियों के शेयरों में भारी खरीदारी से उछाल देखा गया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 68.30 अंक चढ़कर 16,705.20 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे मजबूत होने का भी शेयर बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा। सेंसेक्स आज मामूली नीचे खुला था, लेकिन कारोबार के दौरान तेजी के चलते सेंसेक्स में 175 अंकों का उछाल आया। इससे यह करीब 0.31 फीसदी चढ़कर 56,124.72 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
ये शेयर लाभ में रहे
सबसे ज्यादा लाभ में अल्ट्राटेक सीमेंट रही। इसके शेयर में 3.64 फीसदी की तेजी आई। इसके अलावा एलएंडटी, डॉ. रेड्डी लैब, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, टीसीएस, भारती एयरटेल व कोटक बैंक के शेयर लाभ में रहे।
विज्ञापन
ये शेयर घाटे में रहे
दूसरी ओर इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, टेक महिन्द्रा के शेयर नुकसान में रहे। इनमें 1.07 फीसदी तक की गिरावट रही। मिड और स्मॉल-कैप शेयरों ने अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखा, जबकि धातु और फार्मा क्षेत्रों में रिकवरी ने उन्हें सेक्टोरल लीडर बनने के लिए निर्देशित किया।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "वैश्विक स्तर पर, बाजार अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष की टिप्पणियों और भविष्य की नीति में बदलाव का इंतजार कर रहे हैं।
पूरे सप्ताह में सेंसेक्स 795 अंक और निफ्टी 254 अंक चढ़ा
सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 795.40 अंक यानी 1.43 फीसदी चढ़ा, जबकि निफ्टी 254.70 अंक यानी 1.54 फीसदी चढ़ा। एमके वेल्थ मैनेजमेंट के शोध प्रमुख जोसेफ थॉमस ने कहा कि एफआईआई पूरे दिन बेचवाल रहे। इस महीने अब तक आईपीओ के माध्यम से 2.50 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाए जा चुके हैं। मिडकैप और स्मॉल कैप में कुछ बिकवाली हुई है।