{"_id":"59192ac74f1c1b780d850c83","slug":"sensex-and-nifty-opens-with-good-hike-and-rupee-strong-against-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"153.85 अंक चढ़कर सेंसेक्स 30,342 पर, रुपया भी हुआ मजबूत","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
153.85 अंक चढ़कर सेंसेक्स 30,342 पर, रुपया भी हुआ मजबूत
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 15 May 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
sensex
कारोबार के पहले दिन सोमवार को घरेलू बाजार में बड़ी तेजी दर्ज की गई है। सेंसेक्स फिर से 30 हजार के स्तर को पार करके खुला है। 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 153 अंकों की बेहतर उछाल के साथ 30,342 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी भी इससे अलग नहीं है, 50 शेयरों वाला निफ्टी 30 अंकों की गिरावट के साथ 9,431 के स्तर पर खुला है।
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपये ने आज अच्छी शुरुआत की है। रुपया 18 पैसे की मजबूती के साथ 64.12 पर है। बता दें कि सेंसेक्स के साथ-साथ निफ्टी ने भी शुक्रवार को भी मार्केट बेहतर ऊंचाई तय की। सेंसेक्स 30,188 पर रहा, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी अपनी रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई 9,400 के स्तर पर रहा था।
विज्ञापन