{"_id":"687100768f3f49322e03ec7c","slug":"seeing-the-growth-of-mumbai-s-real-estate-market-other-developers-of-the-country-are-also-betting-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai's Real Estate Market: मुंबई का रियल एस्टेट बाजार देशभर के डेवलपर्स का खींच रहा ध्यान, लग रहे बड़े दांव","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Mumbai's Real Estate Market: मुंबई का रियल एस्टेट बाजार देशभर के डेवलपर्स का खींच रहा ध्यान, लग रहे बड़े दांव
Fri, 11 Jul 2025 05:45 PM IST
नविता स्वरूप
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नविता स्वरूप
Updated Fri, 11 Jul 2025 05:45 PM IST
सार
मुंबई के रियल स्टेट बाजार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। देश की वित्तिय राजनधानी में नए प्रोजेक्ट और रिडेवलमेंट के चलते देश भर के डेवलपर्स आकर्षित हो रहे हैं। यह विकास दर इसकी घनी आबादी की वास्तविक मांग से प्रेरित है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
मुंबई के रियल स्टेट बाजार में उल्लेखनीय वृद्धि
- फोटो : adobestock
विस्तार
मुंबई के रियल स्टेट बाजार में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल रही है। मुंबई में जहां नए प्रोजेक्ट तेजी से बन रहे हैं, वहीं रिडेवलपमेंट प्रोजक्ट में भी तेजी आई है। देश की वित्तिय राजनधानी में देश भर के डेवलपर्स आकर्षित हो रहे हैं। जिसकी वजह से कीमतें और प्रोजेक्ट के आकार दोनों की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें: Gold Silver Price: वैश्विक व्यापार से जुड़ी चिंताओं के कारण सोने-चांदी में तेजी, चांदी 1.05 लाख रुपये के पार
यह विकास व्यापाक मांग से प्रेरित
यह विकास दर इसकी घनी आबादी की वास्तविक मांग से प्रेरित है। उद्योग के जानकारों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में मुंबई से बाहर के कुछ प्रमुख डेवलपर्स ने शहर के उच्च दांव वाले रियल्टी क्षेत्र में रणनीतिक कदम उठाए हैं। यह डेवलपर्स मुंबई में प्रोजेक्ट के आकार, मूल्य लाभ और व्यापक मांग के आधार पर यहां के रियल स्टेट बाजार में रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तर भारतीय डेवलपर्स की एंट्री
नियोलिव के संस्थापक और सीईओ मोहित मल्होत्रा कहते हैं कि मुंबई का रियल स्टेट क्षेत्र भविष्य में सबसे हॉट बना रहेगा। मुंबई अपनी गतिशील अर्थव्यवस्था, विविध रोजगार के अवसरों और तेज बढ़ती आबादी की वजह से इसे आकर्षित कर रहा है। इस वजह से यहां पर आवास की मजबूत मांग बनी रहने की संभावना है। हाल ही में मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में एल्डेको ग्रुप, आशियान हाउसिंग जैसे उत्तर भारतीय डेवलपर्स के साथ डीएलएफ ने भी प्रवेश किया है। यह ग्रुप दिल्ली एनीसीआर और दूसरे शहरों में अधिक रुचि रखते हैं। रियल स्टेट कंपनी डीएलएफ को रेरा से प्रीमियम आवसीय प्रोजक्ट के लिए मंजूरी मिल गई है। यह प्रोजेक्ट अंधेरी के पॉश इलाके में बनेगा और इसको अगले दो हफ्तों में प्रोजक्ट को लॉन्य किए जाने की संभावना है।
लक्जरी और प्रीमियम सेगमेंट में तेजी
ट्रिबेका डेवलपर्स के ग्रुप सीईओ रजत खंडेलवाल कहते हैं कि मुंबई भारत का सबसे गतिशील रियल एस्टेट बाजार बना हुआ है। इसमें तेजी से विकसित होते इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे कि कोस्टल रोड , अटल सेतु और ट्रांस हार्बर लिंक जैसे परिवर्तनकारी बुनियादी ढांचे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दूसरी ओर लक्जरी और प्रीमियम सेगमेंट में भी तेजी देखी जा रही है। क्योंकि पारंपरिक आवासीय पेशकशों से आगे बढ़कर डेवलपर्स उपभोक्ताओं की बदलती जरुरतों को पूरा करने के लिए नयापन ला रहे हैं।
मुंबई के आसपास के क्षेत्रों का विस्तार
जानकारों का कहना है कि मुंबई जिस तेजी से विकसित हो रही है उसकी वजह से यहां के आसपास के क्षेत्र भी डेवलपर्स और घर खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। मुंबई-अलीबाग एक्सप्रेसवे, बुलेट ट्रेन की जल्द शुरू होने वाली सुविधा, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की वजह से कनेक्टिवटी बेहतर होगी। इसकी वजह से मुंबई के आसपास के इलाके भी तेजी विकसित हो रहे हैं और यहां घरों की मांग भी जोर पकड़ रही है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन