{"_id":"5a9093f94f1c1b8e238ba722","slug":"sebi-orders-hdfc-for-inquiry-into-whatsapp-leak-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Whatsapp लीक मामले में SEBI ने HDFC को दिए जांच के आदेश","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Whatsapp लीक मामले में SEBI ने HDFC को दिए जांच के आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Feb 2018 03:51 AM IST
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक के वित्तीय नतीजों के लीक होने के मामले में सेबी ने बैंक अधिकारियों सहित सभी जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का आदेश दिया है। दरअसल ऋणदाताओं पर अपर्याप्त नियंत्रण को बाजार नियामक ने लीक का प्रथम दृष्टया कारण माना है।
विज्ञापन
एक बड़े लीक मामले में एचडीएफसी बैंक सहित विभिन्न कंपनियों की संवेदनशील वित्तीय जानकारियां उनके औपचारिक एलान से पहले व्हाट्सएप पर लीक हो गईं। सेबी ने निजी क्षेत्र के सबसे शीर्ष ऋणदाताओं पर पांबदी लगा दी है और भविष्य में इस तरह के रिसाव को रोकने के लिए सिस्टम और नियंत्रण को मजबूत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सेबी ने कहा कि एचडीएफसी बैंक एनपीए के परिणामों सहित अप्रकाशित अतिसंवेदनशील जानकारी से संबंधित अपने वित्तीय आंकड़ों के रिसाव की आंतरिक जांच करे और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करे। बैंक को अपनी यह जांच तीन महीनों के अंदर करनी है और उसके बाद सात दिन के अंदर उसकी रिपोर्ट सेबी को देनी है।
विज्ञापन