फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Season: Festive season brings great job opportunities, employment is expected to increase by 20 percent

Festive Season: त्योहारी सीजन में 20 फीसदी बढ़ी नौकरियां, लॉजिस्टिक-परिचालन में 70 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

Mon, 28 Oct 2024 05:32 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 28 Oct 2024 05:32 AM IST
सार

Festive Season: ये त्योहारी सीजन में लॉजिस्टिक और परिचालन क्षेत्र में नौकरियां सालाना आधार पर 70 फीसदी बढ़ी हैं। खुदरा व ई-कॉमर्स में 30 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। रेस्तरां और आतिथ्य क्षेत्र में नौकरियों के अवसर 25 फीसदी बढ़े हैं।

विज्ञापन
Season: Festive season brings great job opportunities, employment is expected to increase by 20 percent
Digital Marketing Jobs - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मौजूदा त्योहारी सीजन में अब तक लॉजिस्टिक, परिचालन, ई-कॉमर्स और आतिथ्य क्षेत्र में नौकरियों की संख्या में सालाना आधार पर 20 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। इस दौरान नौकरियों के कुल 2.16 लाख अवसर दर्ज हुए। पेशेवर नेटवर्किंग मंच 'अपना डॉट को' ने कहा, इस साल का त्योहारी सीजन विशेष रूप से उन व्यवसायों के लिए महत्वपूर्ण है, जो उपभोक्ता खर्च में मंदी के बाद फिर से अपनी जगह बनाना चाहते हैं। इसके अलावा, तेजी से सामान पहुंचाने वाले त्वरित (क्विक) कॉमर्स उद्योग के विस्तार ने भी भर्ती में योगदान दिया।
विज्ञापन


उपभोक्ता मांग में उछाल
उपभोक्ता मांग में 20-25 फीसदी उछाल की उम्मीद : अपना डॉट को के संस्थापक एवं सीईओ निर्मित पारिख ने कहा, यह साल हमारे नियोक्ता भागीदारों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें उपभोक्ता मांग में 20-25 फीसदी वृद्धि की उम्मीद की है। उन्होंने कहा, खुदरा व ई-कॉमर्स क्षेत्र ने 18,000 भर्तियां की हैं। आतिथ्य क्षेत्र में रेस्तरां प्रबंधक, फ्रंट ऑफिस स्टाफ और प्रशासनिक पदों के लिए 14,000 नौकरियां हैं।
विज्ञापन


लॉजिस्टिक-परिचालन में 70 फीसदी बढ़ोतरी
त्योहारी सीजन में लॉजिस्टिक और परिचालन क्षेत्र में नौकरियां सालाना आधार पर 70 फीसदी बढ़ी हैं। खुदरा व ई-कॉमर्स में 30 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। रेस्तरां और आतिथ्य क्षेत्र में नौकरियों के अवसर 25 फीसदी बढ़े हैं। रैपिडो, डेल्हिवरी, ई-कार्ट और शिपरॉकेट जैसी कंपनियों में विभिन्न पदों के लिए 30,000 से अधिक पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed