{"_id":"5f5548a38ebc3e615a5d0da5","slug":"sbi-plan-vrs-scheme-to-reduce-expenditure","type":"story","status":"publish","title_hn":"खर्च में कमी के लिए एसबीआई लाएगा वीआरएस योजना, दायरे में होंगे 30,190 कर्मचारी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
खर्च में कमी के लिए एसबीआई लाएगा वीआरएस योजना, दायरे में होंगे 30,190 कर्मचारी
Mon, 07 Sep 2020 02:07 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 07 Sep 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
sbi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने खर्च में कमी लाने के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) अपने कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्त योजना (वीआरएस) लाने पर विचार कर रहा है। इसके योजना के लिए 30,190 कर्मचारी योग्य हैं। देश के सबसे बड़े बैंक में वर्तमान में 2.49 लाख कर्मचारी हैं जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 2.57 लाख था।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि वीआरएस के लिए मसौदा योजना तैयार कर ली गई है और बोर्ड की मंजूरी का इंतजार है। प्रस्तावित योजना ‘सेकंड इनिंग टैप वीआरएस-2020’ का मकसद मानव संसाधन और लागत में कमी लाना है।
विज्ञापन
यह योजना उन सभी स्थायी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए होगी जो 25 साल की सेवा पूरी कर चुके हैं या फिर जिनकी उम्र 55 हो चुकी है। यह योजना एक दिसंबर को खुलेगी और फरवरी अंत तक जारी रहेगी। इस अवधि के दौरान ही वीआरएस के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
यदि वीआरएस के योग्य कर्मचारियों में से 30 फीसदी भी इस विकल्प को चुनते हैं तो इससे बैंक को 1662.86 करोड़ रुपये की बचत होगी। इससे पहले बैंक 2001 में वीआरएस योजना लेकर आई थी।