फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   SBI cautions against fake calls, messages requesting KYC verification

SBI ने ग्राहकों को किया सावधान, किसी को ना दें ये जानकारी, वरना खाली हो जाएगा खाता

Thu, 17 Dec 2020 06:47 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 17 Dec 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
SBI cautions against fake calls, messages requesting KYC verification
SBI ALERT - फोटो : Amar Ujala

देशभर में बैंकिग फ्रॉड के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच, देश के सरकारी बैंक एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) ने 42 करोड़ ग्राहकों को सावधान किया है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को अपनी पर्सनल डिटेल्स किसी के साथ भी शेयर नहीं करने की चेतावनी दी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि अपनी सभी जानकारी को सिर्फ अपने तक ही रखें। एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर इस बारे में जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई ने ट्वीट पर अपने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए कहा कि अपनी पर्सनल जानकारी प्राइवेट रखें। इसे किसी दूसरे से साझा करने से पहले दो बार सोचें। ऐसे करने पर आप अपने खाता में पैसा सुरक्षित रख सकते हैं। एसबीआई ने आगे कहा कि बैंकिंग फ्रॉड होने पर साइबर क्राइम को रिपोर्ट करें।

 

पर्सनल डिटेल्स न करें साझा
एसबीआई ने अपने ट्वीट में कहा, थिंकेश्वर अपनी निजी जानकारी निजी रखते हैं। वह हमेशा किसी के साथ कुछ भी साझा करने से पहले दो बार सोचता है। इसके अलावा अगर इस तरह का कोई मामला होता है, तो कृपया साइबर अपराधों की रिपोर्ट – https://cybercrime.gov.in पर करें।

भूल कर भी साझा ना करें ये जानकारी

एसबीआई के मुताबिक, आप किसी को भी अपनी पर्सनल डिटेल्स शेयर करने से बचें। अगर आपने ऐसा किया तो आपका खाता खाली हो सकता है। बैंक ने कहा कि आप अपना पैन कार्ड की जानकारी, आईएनबी क्रिडेंशियल्स, मोबाइल नंबर, यूपीआई पिन, एटीएम कार्ड नंबर, एटीएम पिन और यूपीआई वीपीए किसी के साथ शेयर करने की भूल ना करें।

सोशल मीडिया पर सतर्क रहें
बता दें कि एसबीआई अपने ग्राहकों को फ्रॉड के बारे में अलर्ट करता रहता है। हाल ही में एसबीआई ने अपने करोड़ों ग्राहकों को अलर्ट करते हुए कहा कि हमारे ग्राहकों को फेक ई मेल्स भेजे जा रहे हैं। इन ई-मेल से एसबीआई का संबंध नहीं है। ऐसे में ई-मेल को खोलने से बचने चाहिए। एसबीआई ने एक ट्वीट में कहा, बैंक ग्राहकों से अनुरोध है कि वे सोशल मीडिया पर सतर्क रहें और किसी भी भ्रामक और फर्जी संदेश के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed