फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   SBI account holder who have debit card get upto 20 lakh rupees insurance and know all details here

काम की बात: स्टेट बैंक के डेबिट कार्ड पर 20 लाख रुपये तक का बीमा, नहीं देना होगा प्रीमियम 

Thu, 28 Oct 2021 05:12 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 28 Oct 2021 05:12 PM IST
सार

SBI debit card: अगर आपके पास इस बैंक का डेबिट कार्ड है तो आपको अधिकतम 20 लाख रुपये तक का बीमा मिल सकता है।

विज्ञापन
SBI account holder who have debit card get upto 20 lakh rupees insurance and know all details here
SBI - फोटो : Istock

विस्तार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने खाता धारकों को कई तरह की सुविधाएं देता है। अगर आपके पास इस बैंक का डेबिट कार्ड है तो आपको अधिकतम 20 लाख रुपये तक का बीमा मिल सकता है। वैसे कार्ड टाइप के हिसाब से इंश्योरेंस कवर लिमिट भी अलग-अलग होती है। एसबीआई के वीजा सिग्नेचर/मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड पर 10 लाख रुपये का बीमा कवर है। खास बात ये है कि बीमा कवर निशुल्क होता है। मतलब ये कि आपको प्रीमियम नहीं देना होगा। वहीं, बीमा की रकम ग्राहक की मृत्यु के बाद उसके नॉमिनी को मिलती है। हालांकि, इस बीमा रकम को क्लेम करने के लिए कुछ शर्तें भी हैं। 

विज्ञापन


क्या हैं शर्तें: 
खाता धारक की दुर्घटना की तारीख से पहले 90 दिन के अंदर कार्ड का इस्तेमाल हुआ होना चाहिए। चाहे वो एटीएम से पैसे निकालने के लिए हुआ हो या किसी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए उस कार्ड का इस्तेमाल किया गया हो। वहीं, पर्सनल एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर (केवल मौत होने पर) की अधिकतम रकम 20 लाख रुपये है। मतलब ये कि कार्ड यूजर की मृत्यु हवाई सफर के दौरान होती है तो नॉमिनी 20 लाख रुपये तक का क्लेम ले सकता है। कार्ड पर यूजर्स को परचेज प्रोटेक्शन कवर भी मिलता है। इसके दायरे में खरीद के 90 दिनों के अंदर चोरी/सेंधमारी सहित अन्य हानि आते हैं। हालांकि, ये जरूरी है कि सामान पात्र एसबीआई डेबिट कार्ड के जरिए प्वॉइंट ऑफ सेल/मर्चेन्ट प्रतिष्ठान से खरीदा गया हो। 
विज्ञापन


किस कार्ड पर कितना फायदा?

  • अगर आपके पास SBI Gold (MasterCard/Visa) है तो आपको रोड एक्सिडेंट में 2 लाख और एयर एक्सिडेंट में 4 लाख का डेथ इंश्योरेंस मिलता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • SBI Platinum (MasterCard/Visa) पर 5 लाख और 10 लाख का इंश्योरेंस मिलता है।
  • SBI Pride (Business Debit) (MasterCard/Visa) पर 2 लाख और 4 लाख का इंश्योरेंस मिलता है।
  • SBI Premium (Business Debit) (MasterCard/Visa) पर 5 लाख और 10 लाख का इंश्योरेंस मिलता है।
  • SBI Visa Signature/MasterCard Debit Card पर रोड एक्सिडेंट में 10 लाख और एयर एक्सिडेंट में मौत पर 20 लाख का कवर मिलता है।

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed