काम की बात: स्टेट बैंक के डेबिट कार्ड पर 20 लाख रुपये तक का बीमा, नहीं देना होगा प्रीमियम
SBI debit card: अगर आपके पास इस बैंक का डेबिट कार्ड है तो आपको अधिकतम 20 लाख रुपये तक का बीमा मिल सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने खाता धारकों को कई तरह की सुविधाएं देता है। अगर आपके पास इस बैंक का डेबिट कार्ड है तो आपको अधिकतम 20 लाख रुपये तक का बीमा मिल सकता है। वैसे कार्ड टाइप के हिसाब से इंश्योरेंस कवर लिमिट भी अलग-अलग होती है। एसबीआई के वीजा सिग्नेचर/मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड पर 10 लाख रुपये का बीमा कवर है। खास बात ये है कि बीमा कवर निशुल्क होता है। मतलब ये कि आपको प्रीमियम नहीं देना होगा। वहीं, बीमा की रकम ग्राहक की मृत्यु के बाद उसके नॉमिनी को मिलती है। हालांकि, इस बीमा रकम को क्लेम करने के लिए कुछ शर्तें भी हैं।
क्या हैं शर्तें:
खाता धारक की दुर्घटना की तारीख से पहले 90 दिन के अंदर कार्ड का इस्तेमाल हुआ होना चाहिए। चाहे वो एटीएम से पैसे निकालने के लिए हुआ हो या किसी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए उस कार्ड का इस्तेमाल किया गया हो। वहीं, पर्सनल एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर (केवल मौत होने पर) की अधिकतम रकम 20 लाख रुपये है। मतलब ये कि कार्ड यूजर की मृत्यु हवाई सफर के दौरान होती है तो नॉमिनी 20 लाख रुपये तक का क्लेम ले सकता है। कार्ड पर यूजर्स को परचेज प्रोटेक्शन कवर भी मिलता है। इसके दायरे में खरीद के 90 दिनों के अंदर चोरी/सेंधमारी सहित अन्य हानि आते हैं। हालांकि, ये जरूरी है कि सामान पात्र एसबीआई डेबिट कार्ड के जरिए प्वॉइंट ऑफ सेल/मर्चेन्ट प्रतिष्ठान से खरीदा गया हो।
किस कार्ड पर कितना फायदा?
- अगर आपके पास SBI Gold (MasterCard/Visa) है तो आपको रोड एक्सिडेंट में 2 लाख और एयर एक्सिडेंट में 4 लाख का डेथ इंश्योरेंस मिलता है।
- SBI Platinum (MasterCard/Visa) पर 5 लाख और 10 लाख का इंश्योरेंस मिलता है।
- SBI Pride (Business Debit) (MasterCard/Visa) पर 2 लाख और 4 लाख का इंश्योरेंस मिलता है।
- SBI Premium (Business Debit) (MasterCard/Visa) पर 5 लाख और 10 लाख का इंश्योरेंस मिलता है।
- SBI Visa Signature/MasterCard Debit Card पर रोड एक्सिडेंट में 10 लाख और एयर एक्सिडेंट में मौत पर 20 लाख का कवर मिलता है।